खरगे ने असम सीएम को बताया सबसे भ्रष्ट, असम चुनाव में 72-73 सीटें जीतने का दावा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को असम चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 126 सीटों में से 72-73 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा.

खरगे ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा को भारत का सबसे भ्रष्ट नेता बताया. उन्होंने हिमंता पर लगे आरोपों पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से जवाब मांगा.

खरगे ने हिमंता बिस्वा सरमा को बताया अहंकारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधा, कहा- भारत में कोई भी मुख्यमंत्री उनके जैसा अहंकारी नहीं है. हिमंता बिस्वा सरमा केवल अपने परिवार के विकास के लिए काम कर रहे हैं. वह चाय, स्कूल, कोयला, अंडा, जमीन, सुपारी, हर चीज में सिंडिकेट चला रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि सरमा के कैबिनेट का हर सदस्य भ्रष्ट है और उन सभी के पास हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है.

खेड़ा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर क्या बोले खरगे?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, पुलिस ने पहले ही पवन खेड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उन्हें मामले की जांच करने दीजिए. जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ेगा, हम उसका सामना करेंगे.

पीएम मोदी को राहुल गांधी और उनके परिवार के खिलाफ बोलने का कोई अधिकारी नहीं : खरगे

खरगे ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी या गांधी परिवार के बारे में बात करने का ‘कोई अधिकार नहीं है. क्योंकि गांधी परिवार ने देश को एकजुट करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पुलिस की दस्तक, असम सीएम की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप

पत्नी पर उंगली उठी तो दहाड़े हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- पाकिस्तान से जुड़े हैं कांग्रेस के तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >