Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल ने चीरहरण की तस्वीर पोस्ट कर AAP पर साधा निशाना, चुनावी नतीजों के बीच बढ़ा सियासी तापमान

Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल ने दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच चीरहरण की तस्वीर पोस्ट कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा, जिससे सियासी माहौल गरमा गया और राजनीतिक बहस तेज हो गई.

Swati Maliwal: दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पिछले दस वर्षों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही AAP को हार का सामना करना पड़ा है, जिससे पार्टी का राजधानी में शासन समाप्त हो गया. इस चुनाव में AAP प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के हाथों हार मिली. प्रवेश वर्मा को भाजपा में मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. इस जीत के साथ ही बीजेपी 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है.

स्वाति मालीवाल का “द्रौपदी” पोस्ट हुआ वायरल

चुनावी नतीजों के बीच, आम आदमी पार्टी की पूर्व सहयोगी और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने महाभारत के ‘चीरहरण’ प्रसंग से जुड़ी एक पेंटिंग साझा की, जिसे राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा मिल रही है.

केजरीवाल से बढ़ती दूरी और आरोपों की लंबी फेहरिस्त

स्वाति मालीवाल, जो कभी केजरीवाल की करीबी मानी जाती थीं, अब उनकी सबसे मुखर आलोचकों में से एक बन चुकी हैं. उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रहते हुए कई बार केजरीवाल सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए.

मई 2024 में, मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया कि जब वे मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के लिए गईं, तो उनके साथ ड्राइंग रूम में बुरी तरह मारपीट की गई, जबकि उस समय केजरीवाल भी उसी घर में मौजूद थे.

दिल्ली की बदहाल स्थिति को लेकर किया था विरोध प्रदर्शन

दिल्ली चुनावों से पहले स्वाति मालीवाल को तब भी सुर्खियों में देखा गया जब उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दिया. उन्होंने दिल्ली में गंदगी, जलभराव, यमुना की सफाई और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली जैसे मुद्दों को उठाया. उनका कहना था कि AAP सरकार ने इन समस्याओं के समाधान के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

अब जब AAP दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई है और भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है, तो मालीवाल के इस पोस्ट को लेकर सियासी हलकों में नई बहस छिड़ गई है.

Also Read : केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा के पास कितनी है संपत्ति, जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >