Maharashtra Election Result : असली शिवसेना एकनाथ शिंदे के पास! चुनाव में जनता ने दिया मैसेज

Maharashtra Election Result : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी को 36 सीट पर हराया. जानें वोट प्रतिशत कितना रहा.

Maharashtra Election Result : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इस जीत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह साबित कर दिया कि असली शिवसेना उन्हीं के पास है. दरअसल, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपने विरोधी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 36 सीट पर हराया है.

सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल शिवसेना (शिंदे गुट) ने 81 सीट पर चुनाव लड़कर 57 सीट पर जीत दर्ज की. वहीं, विपक्षी महा विकास आघाडी की सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) 95 उम्मीदवार उतारने के बावजूद केवल 20 सीट ही जीत पाई. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 14 सीट पर शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवारों को हराया. शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का वोट प्रतिशत 12.38 रहा, इसकी तुलना में शिवसेना (यूबीटी) का मत प्रतिशत 9.96 दर्ज किया गया.

Read Also : Maharashtra Election Result: ‘लाडकी बहीण योजना गेम चेंजर’, प्रचंड जीत के बाद शिंदे, पवार और फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

230 सीट पर जीती महायुति

बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शनिवार को महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की. 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर इस गठबंधन ने जीत हासिल की. वहीं कांग्रेस नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) केवल 46 सीट पर सिमटकर रह गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >