Maharashtra Election में बिटकॉइन की एंट्री, एक्शन में ईडी, BJP ने सुप्रिया सुले पर लगाया गंभीर आरोप

Maharashtra Election में नोट के बदले वोट का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है और अब बिटकॉइन लेनदेन का मामला सामने आ गया. जिसके बाद बीजेपी और विपक्षी पार्टियां आमने-सामने आ गई हैं.

Maharashtra Election: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत महाराष्ट्र में बिटकॉइन के राजनीतिक लेनदेन मामले से जुड़े एक ऑडिट कंपनी के कर्मचारी से पूछताछ की. ईडी ने कर्मचारी के छत्तीसगढ़ स्थित परिसरों पर छापेमारी भी की. ईडी ने रायपुर में गौरव मेहता के घर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली. जांच एजेंसी ने कुछ कंप्यूटर और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए. मेहता को CBI ने भी तलब किया है.

बीजेपी ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले की ऑडिया रिकॉर्डिंग जारी कर लगाया गंभीर आरोप

मामले में मेहता की कथित भूमिका उस समय सामने आई, जब बीजेनी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई. बीजेपी ने आरोप लगाया कि चुनावों को प्रभावित करने के लिए बिटकॉइन को भुनाने का प्रयास किया जा रहा था.

सुधांशु त्रिवेदी ने ऑडियो क्लिप किया साझा

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कुछ ऑडियो क्लिप साझा कीं, जिनमें सुले और पटोले की कथित आवाज एवं ‘सिग्नल चैट’ शामिल हैं, जो कथित तौर पर संकेत देते हैं कि महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अभियान के वित्त पोषण के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल किया गया. त्रिवेदी ने दावा किया कि महा विकास आघाडी (MVA) को चुनाव में उसकी हार स्पष्ट रूप से नजर आ रही है.

Also Read: Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में बीजेपी+ को 186 सीट देने वाला एग्जिट पोल कौन? देखें आंकड़े

सुप्रीया सुले ने आरोपों से किया इनकार, दर्ज कराई शिकायत

सुप्रीया सुले ने आरोपों से इनकार किया है और कहा कि उन्होंने झूठे आरोपों के खिलाफ निर्वाचन आयोग तथा राज्य के साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज कराई है. सुले ने कहा कि वह गौरव मेहता को नहीं जानतीं. पटोले ने भी बीजेपी के आरोपों को खारिज किया और कहा, प्रसारित की जा रही क्लिप में मेरी आवाज नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मेरी आवाज पहचानते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >