Maharashtra Election Voting: शाम 5 बजे तक कुल 58.22 प्रतिशत मतदान, कई दिग्गजों ने डाला वोट

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी है. इस चुनाव में जहां सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है.

Maharashtra Election Voting: महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ. शाम छह बजे तक वोटिंग होगी. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. शाम 5 बजे तक कुल 58.22 प्रतिशत मतदान हुए हैं. संघ प्रमुख मोहन भागवत, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, अजित पवार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस सहित कई दिग्गजों ने वोट डाल दिया है. शरद पवार ने बारामती में मतदान किया.

11 बजे के बाद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, शिव सेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, शिव सेना सांसद श्रीकांत शिंदे वोट डालने पहुंचे.

उद्धव ठाकरे ने सपरिवार मतदान किया

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में अपना वोट डाला और लोगों से ‘महाराष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा’ के लिए बड़ी संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया. ठाकरे ने अपनी पत्नी रश्मी और बेटों आदित्य एवं तेजस के साथ बांद्रा पूर्व में वोट डाला. ठाकरे के भतीजे वरुण सरदेसाई बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं. यह पहली बार है कि उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदार के लिए मतदान कर रहे हैं. आदित्य ठाकरे शहर की वर्ली सीट से फिर से चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं जहां से वह फिलहाल विधायक हैं.

महायुति में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव

सत्तारूढ़ महायुति में शामिल बीजेपी 149 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने 81 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है.

MVA में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव

MVA में शामिल कांग्रेस 101 पर, शिवसेना (UBT) 95 पर और NCP (शरदचंद्र पवार) 86 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं. बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं. बसपा ने 237 और AIMIM ने 17 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

Also Read: Maharashtra Elections: ‘नोट के बदले वोट’ पर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, राहुल ने पीएम पर कसा तंज

4136 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

पिछले विधानसभा चुनाव (2019) की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस साल 4136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं. 150 से ज्यादा सीट पर बागी उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें महायुति और MVA के उम्मीदवार अपनी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

97025119 मतदाता करेंगे 4136 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

महाराष्ट्र में मतदाताओं की कुल संख्या 9,70,25,119 है. इनमें 5,00,22,739 पुरुष मतदाता, 4,69,96,279 महिला मतदाता और 6,101 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. इसके अलावा, दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 6,41,425 है, जबकि सशस्त्र बलों के सेवा मतदाताओं की संख्या 1,16,170 है.

महाराष्ट्र में इस बार 100186 मतदान केंद्र बनाए गए

महाराष्ट्र में इस बार 1,00,186 मतदान केंद्र होंगे, जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में इनकी संख्या 96,654 थी. मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के कारण यह वृद्धि की गई है. राज्य सरकार के लगभग छह लाख कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किए जाएंगे.

पीएम मोदी सहित इन प्रमुख चेहरों ने चुनावी रैली में हिस्सा लिया

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई केन्द्रीय मंत्रियों जैसे प्रमुख नेताओं ने अपने अपने उम्मीदवारों के लिए राज्य में प्रचार किया. सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) घटक हैं. गठबंधन को महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘माझी लाडकी बहिण’ जैसी अपनी लोकप्रिय योजनाओं की बदौलत सत्ता में बने रहने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >