Madhya Pradesh Politics Drama : सिंधिया समर्थक 22 कांग्रेसी विधायकों में से 6 का इस्‍तीफा मंजूर

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इन छह विधायकों के त्यागपत्र मंजूर करने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा की प्रभावी संख्या 228 से घटकर 222 हो गई है. इसके बाद विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 114 से घटकर 108 पर आ गई है

भोपाल : मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह से चल रही सियासी उठा पटक के बीच प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाले 22 विधायकों में से छह विधायकों के इस्तीफे शनिवार शाम स्वीकार कर लिए.

ये सभी छह विधायक सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं और मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रिमंडल में भी शामिल थे. विधानसभा अध्यक्ष ने संवाददाताओं को बताया कि इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ प्रभुराम चौधरी का विधानसभा सदस्यता से दिया गया त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने कहा, इन विधायकों द्वारा 10 मार्च 2020 को त्यागपत्र दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी.

इसके सत्यापन के लिए मैंने उन्हें शुक्रवार और शनिवार को दो बार व्यक्तिगत तौर पर मेरे कक्ष में उपस्थित होने का समय दिया था, लेकिन उक्त सदस्य उपस्थित नहीं हुए. प्रजापति ने कहा, उक्त सदस्यों को माननीय राज्यपाल ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त भी किया है.

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इन छह विधायकों के त्यागपत्र मंजूर करने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा की प्रभावी संख्या 228 से घटकर 222 हो गई है. इसके बाद विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 114 से घटकर 108 पर आ गई है. विधानसभा में चार निर्दलीय, दो बसपा और एक सपा विधायक कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे हैं. जबकि प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 107 विधायक हैं.

छह विधायकों के त्यागपत्र मंजूर होने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा अब 112 हो गया है. मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं इसमें से दो विधायकों के निधन के कारण वर्तमान में विधानसभा की प्रभावी संख्या 228 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >