LPG Price Hike: अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान? कांग्रेस ने कहा

LPG Price 1 March 2023: होली से ठीक पहले जनता पर महंगाई की मार पड़ी है. जी हां…घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि की गयी है. आठ महीने के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गयी है. कीमत में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आयी है.

LPG Price 1 March 2023: मार्च का महीना शुरू हो चुका है और होली के ठीक पहले घरेलू सिलेंडर महंगा हो गया है. इसपर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आयी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ‘लूट के फरमान’ कब तक जारी रहेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने ट्विटर वॉल पर प्रतिक्रिया दी और लिखा कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगे हुए. जनता पूछ रही है- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान? कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान!

Also Read: LPG Price Hike: होली से पहले लगा बड़ा झटका, घरेलू गैस की बढ़ी कीमत, जानिए अब कितने में मिलेगा

कहां कितनी हुई कीमत

यहां चर्चा कर दें कि 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बुधवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. दिल्‍ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये हो गयी है. पहले राजधानी में 1,053 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलता था. मुंबई में यह सिलेंडर 1052.50 की जगह 1102.5 रुपये में जबकि कोलकाता में 1079 की जगह अब 1129 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा. चेन्नई में 1068.50 रुपये की जगह आज से 1118.5 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा.

हर महीने की एक तारीख को समीक्षा

यहां चर्चा कर दें कि LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए महीने का पहला दिन खास होता है. दरअसल इस दिन तेल कंपनियां समीक्षा करती है और LPG सिलेंडर की कीमत पर फैसला लेती है. यानी महीने के पहली तारीख को या तो LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ती है या घटती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >