Love Affair : पति गया दुबई कमाने, पत्नी को हुआ भतीजे से प्यार, लौटने के बाद नौशाद का शव सूटकेस में मिला

Love Affair : महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर दुबई से लौटे पति की हत्या कर दी. इसके बाद शव के टुकड़ों को सूटकेस में भरकर फेंक दिया. देवरिया जिला की यह घटना है. घटना ने लोगों के जेहन में मेरठ हत्याकांड की याद ताजा कर दी.

Love Affair : मेरठ के बाद देवरिया जिला बेवफाई के एक भयावह मामले के कारण सुर्खियों में है. इसके चलते पति की हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी. इतना ही नहीं शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे ट्रॉली बैग में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की. पुलिस ने सोमवार को बताया कि शव उसके घर से करीब 55 किलोमीटर दूर एक खेत में पड़े सूटकेस से बरामद किया गया. सूटकेस पर लगे विमानन कंपनी के टैग से मृतक की पहचान की गई.

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर दस दिन पहले दुबई से लौटे अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तरकुलवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी एक किसान ने रविवार सुबह अपने खेत में एक लावारिस ट्रॉली बैग देखा. इसके अंदर एक व्यक्ति के शव के टुकड़े थे.

10 दिन पहले ही नौशाद अहमद लौटा था अपने गांव

पुलिस ने 38 साल के नौशाद अहमद की पहचान विमानन कंपनी के टैग के जरिए की जो सूटकेस पर लगा था. जब अधिकारी नौशाद के घर पहुंचे तो उसकी 30 साल की पत्नी रजिया ने शुरू में दावा किया कि वह पिछली रात बाहर गई हुई थी. हालांकि, घर के अंदर खून के धब्बे तथा एक और सूटकेस मिलने से शक पैदा हुआ. पूछताछ करने पर उसने 28 साल के नौशाद के भतीजे रुमान के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने की बात कबूल की. अहमद महज 10 दिन पहले ही अपने पैतृक गांव भटौली लौटा था.

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अरविंद वर्मा ने बताया कि हत्या रात करीब दो बजे की गई. रजिया, रुमान और उसके दोस्त हिमांशु ने मिलकर साजिश को अंजाम दिया. शर्मा ने बताया कि उन्होंने शव को दो टुकड़ों में काटा, उसे एक सूटकेस में भरा और एक गाड़ी में भरकर उसके घर से करीब 55 किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया. छह घंटे के भीतर हमारी टीम ने विमानन कंपनी के टैग पर बारकोड का पता लगाया और मृतक की पहचान की. रजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार एक कुल्हाड़ी, एक चॉपर और एक मूसल बरामद कर लिए गए हैं. रुमान और हिमांशु फरार हैं.

यह भी पढ़ें : Karnataka Murder : शरीर पर चाकू के निशान, पत्नी-बेटी से पूछताछ, कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में बड़ी बात आई सामने

नौशाद की बहन ने आरोप लगाया कि रजिया और रुमान के बीच प्रेम संबंध थे तथा उन्होंने कड़ी सजा की मांग की. नौशाद के परिवार में उनकी छह साल की बेटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >