LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है हालत, यहां देखें हेल्थ अपडेट

LK Advani Health Update: वरिष्ठ बीजेपी ��ेता लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट आया है. उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रही है.

LK Advani Health Update: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रही है. बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों के अंदर उन्हें आईसीयू से बाहर निकाला जा सकता है.

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं आडवाणी

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें 12 दिसंबर को भर्ती कराया गया था. बीजेपी के वरिष्ठ नेता फिलहाल आईसीयू में डॉ विनीत सूरी की देखरेख में हैं. अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 97 वर्षीय नेता की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.

इस साल कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं लालकृष्ण आडवाणी

इस साल अगस्त में आडवाणी को नियमित फॉलो-अप जांच के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें 3 जुलाई को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ समय तक रहने के बाद छुट्टी दे दी गई थी. इस साल की शुरुआत में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां रात भर निगरानी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.

Also Read: Lal Krishna Advani: लालू के आदेश पर आडवाणी को गिरफ्तार किया था बिहार के ये अफसर, फिर BJP सरकार में बन गए मंत्री

इसी साल भारत रत्न से सम्मानित हुए आडवाणी

इस साल मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालेृरूण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया था. 8 नवंबर 1927 को कराची (वर्तमान पाकिस्तान) में जन्मे आडवाणी 1942 में स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस में शामिल हुए. उन्होंने 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. 2002 से 2004 तक आडवाणी देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे. जबकि 1998 – 2004 तक देश के गृह मंत्री भी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >