Congress Candidate List 2024: हरियाणा में कांग्रेस ने लालू प्रसाद यादव के दामाद को दिया टिकट

Congress Candidate List 2024: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इसमें लालू प्रसाद यादव के दामाद का भी नाम है.

Congress Candidate List 2024: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें कई दिग्गजों के नाम नजर आ रहे हैं. इनमें से एक खास नाम है जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़ा हुआ है. दरअसल, लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव को कांग्रेस ने हरियाणा की रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. वो इस सीट से मौजूदा विधायक हैं. रेवाड़ी सीट चिरंजीव राव के परिवार का गढ़ माना जाता है.

चिरंजीव राव की लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव से शादी हुई है जो कैप्टन अजय सिंह यादव के पुत्र हैं. अजय सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है. वो फिलहाल ओबीसी कांग्रेस के चेयरमैन के पद पर हैं. हरियाणा सरकार में वित्त, राजस्व, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, जेल, बिजली, वन और सामाजिक कल्याण मंत्री के पद पर भी वे रह चुके हैं.

चिरंजीव राव ने टिकट मिलने के बाद क्या कहा?

कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने के बाद चिरंजीव राव ने कहा कि मैं लोगों के बीच जाता हूं और उनकी समस्याओं से भली-भांति परिचित हूं. वर्तमान में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में नहीं हैं लेकिन यदि जनता का आशीर्वाद रहा तो हम सत्ता में भी आएंगे. जनता के सारे रुके हुए काम पूरे होंगे.

कांग्रेस ने किन दिग्गजों को दिया हरियाणा में टिकट?

कांग्रेस की पहली सूची जारी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना और राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने इसराना सीट (सुरक्षित) से बलबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है. सिंह इसराना सीट से मौजूदा विधायक हैं. कांग्रेस ने अपने सभी 28 विधायकों को फिर से टिकट दिया है.

Read Also : Haryana Election 2024: बीजेपी से दिग्गज नाराज, सीएम सैनी को हाथ जोड़कर निकल लिए कर्णदेव कंबोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >