Ladakh Violence: 'बीजेपी-RSS के निशाने पर लद्दाख के लोग', राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- 'छठी अनुसूची का अधिकार दो'

Ladakh Violence: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और RSS पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि लद्दाख की अद्भुत जनता, संस्कृति और परंपराएं बीजेपी और आरएसएस के निशाने पर हैं. राहुल ने कहा कि लद्दाख के लोगों ने आवाज उठाई और जवाब में बीजेपी ने चार लोगों को मार दिया और सोनम वांगचुक को कैद कर लिया.

Ladakh Violence: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर बीजेपी और आरएसएस (RSS)पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोगों ने अपनी आवाज उठाई और जवाब में बीजेपी ने चार युवकों की हत्या कर दी और सोनम वांगचुक को जेल में बंद कर दिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लद्दाख के लोगों और उनकी संस्कृति पर बीजेपी और आरएसएस (RSS) हमलावर है. उन्होंने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की भी मांग की है. सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा “लद्दाख के अद्भुत लोगों, संस्कृति और परंपराओं पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमला कर रहे हैं.”

गिरफ्तारियों पर राहुल गांधी का फूटा गुस्सा

राहुल गांधी ने यह बात बीते दिनों लेह में हुई हिंसा और सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद आई है. लेह हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी, कई लोग घायल हुए थे. प्रदर्शन में शामिल 50 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भी गिरफ्तार किया है. उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल वांगचुक राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं.

लेह में जारी है कर्फ्यू

हिंसा के बाद लेह में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है, जो रविवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी है. प्रतिबंधों में ढील कब दी जाएगी, इसको लेकर उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के बाद फैसला लेंगे. हालांकि शनिवार को लेह में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई थी.

लेह में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई थी झड़प

बुधवार (24 सितंबर) को लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह एपेक्स बॉडी (LAB) ने बंद का आह्वान किया था. इसी दौरान प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारु हो गए. कई जगहों पर पत्थरबाजी की गई. भीड़ ने बीजेपी कार्यालय पर भी आगजनी की. इस दौरान उनकी सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प भी हुई थी. प्रदर्शन के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >