Ladakh : टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय अचानक बढ़ा जलस्तर, पांच जवान शहीद

Ladakh के दौलत बेग ओल्डी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में 5 जवान शहीद हो गए. रक्षा अधिकारी ने बताया कि टैंक अभ्यास के दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे 5 जवानों की जान चली गई.

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. रक्षा अधिकारी ने बताया कि इलाके में शुक्रवार को नदी पार करने के लिए टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया. इस हादसे में सेना के पांच जवान शहीद हो गए. बताया जा रहा है कि न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुक्रवार देर रात टी-72 टैंक पर सवार होकर नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए थे जिनका शव बरामद कर लिया गया है.

रक्षा अधिकारी की ओर से बताया गया कि घटना दौलत बेग ओल्डी से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई. पांच सैनिकों को टी-72 टैंक नदी पार ले जा रहा था. ठीक इसी वक्त नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण यह डूब गया.

Read Also : लद्दाख : खाई में गिरा सेना का वाहन, नौ जवानों की मौत, कई घायल

एक जेसीओ और चार जवान शहीद

रक्षा अधिकारी दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान हुए हादसे में एक जेसीओ और चार जवानों समेत पांच भारतीय सेना के जवान शहीद हो गए.

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लद्दाख में नदी पार कराते समय दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ जिसमें हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई. खबर सुनकर आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >