BrahMos Missile: रफ्तार में सभी मिसाइलों का बाप है ब्रह्मोस, ऑपरेशन सिंदूर में दिखी ताकत

BrahMos Missile: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया. ब्रह्मोस मिसाइल, जो कि भारत की सैन्य ताकत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है, चलिए जानते हैं उसकी ताकत के बारे में विस्तार से.

BrahMos Missile: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आज उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग सुविधा सेंटर का उद्घाटन किया गया है. ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस के बीच एक संयुक्त परियोजना का परिणाम है, जो आज भारत की सैन्य ताकत का अहम हिस्सा बन चुका है. इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मॉस्कवा नदी के नामों को मिलाकर रखा गया है.

ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत (Power of BrahMos Missile)

ब्रह्मोस मिसाइल की सबसे बड़ी विशेषता इसकी गति है. यह माक 2.8 से माक  3.0 तक की रफ्तार से उड़ान भर सकती है, जो कि ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज है. इसके साथ ही यह मिसाइल 200 से 300 किलोग्राम तक का पारंपरिक वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता प्रारंभ में 290 किलोमीटर थी.इस मिसाइल को जमीन, समुद्र, वायु और पनडुब्बियों से दागा जा सकता है, जो इसे अत्यधिक बहुउपयोगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है. वायुसेना के लिए BrahMos-A संस्करण को सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों से दागा जा सकता है.

ब्रह्मोस मिसाइल की सटीकता, गति और रडार से बचने की क्षमता इसे दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों में से एक बनाता है. यह मिसाइल न केवल भारत की शक्ति को बढ़ता है, बल्कि देश को मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनाता है. भारत ने ब्रह्मोस को फिलीपींस जैसे मित्र देशों को निर्यात करना भी शुरू कर दिया है, जिससे यह मिसाइल ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की एक वैश्विक पहचान बन रही है.

यह भी पढ़े: Operation Sindoor: राजनाथ सिंह ने पाक सेना के हेडक्वार्टर रावलपिंडी को दी चुनौती, कहा- हमारी ताकत महसूस हो रही है.

यह भी पढ़े:India Pakistan War: सचिन पायलट का बड़ा बयान, ‘पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है, 1994 वाली संसद की प्रस्ताव फिर दोहराएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >