मुख्य बातें
Kisan Andolan: किसान अपने-अपने घरों को लौट गये हैं. जगह-जगह रास्ते में उनका स्वागत किया गया. पंजाब सरकार ने आंदोलन में मारे गये 11 किसानों के परिजनों को नौकरी दी. ताजा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

New Delhi: Farmers celebrate as they prepare to leave after a decision to withdraw farmers’ movement was taken in the wake of the government accepting all their demands, at Ghazipur border, in New Delhi, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI12_10_2021_000108B)
एक वर्ष के लंबे प्रदर्शन के बाद शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों के घर लौटने के बाद सिंघू बॉर्डर पर कबाड़ी बांस के खंभे, तिरपाल, प्लास्टिक और लकड़ियां इकट्ठा करने में व्यस्त दिखे. सोनीपत के कुंडली में सिंघू बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क किसानों का धरना स्थल थी, जिन्होंने वहां अस्थायी ढांचे खड़े कर रखे थे. इनमें प्रसाधन कक्ष और रसोई घर सहित आवास सुविधा भी थी.
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के सिंघू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा सीमा) छोड़ने से पहले उन पर हवाई जहाज से फूलों की बारिश की गयी. इसके लिए एक एनआरआई ने जहाज की व्यवस्था की थी.
दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा को खाली करने से पहले किसानों ने गाजीपुर में प्रदर्शन स्थल पर ‘अरदास’ की.
हरियाणा के हिसार जिले में एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर में ट्रॉली सवार कम से कम दो किसानों की मौत हो गयी. किसान आंदोलन की समाप्ति की घोषणा के बाद दिल्ली की टीकरी सीमा से ये लोग वापस अपने घर लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना हिसार जिले के धंदूर गांव में हुई. किसान पंजाब के मुक्तसर जिले के रहने वाले थे और किसान आंदोलन की समाप्ति के बाद अपने घर लौट रहे थे.
किसानों की घर वापसी पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और जीवटता को मेरा सलाम…
आंदोलन की समाप्ति के बाद किसान अपने घर की ओर कूच कर रहे हैं. इस कारण दिल्ली-सोनीपत-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर शनिवार को भीड़ बढ़ गई जिसका असर ट्रैफिक पर नजर आ रहा है. आपको बता दें कि किसान आज से ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों के काफिले से अपने गृह राज्यों पंजाब और हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर लौट रहे हैं.