पुलिस पूछताछ में टूटी सिया, कहा- विग पहनता था केतन इसलिए कर दी हत्या, फोन ने भी खोले कई राज

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नया खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी सिया गोयल ने दावा किया कि केतन विग पहनता था, इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी. सिया ने यह भी कहा कि परिवार की नाराजगी के डर से उसने शादी से इनकार नहीं किया.

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी सिया गोयल ने दावा किया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि उसके सिर पर बाल नहीं थे और वह विग पहनता था. सिया ने यह भी कहा है कि उसने परिवार की नाराजगी से बचने के लिए शादी से इनकार नहीं किया था. यह शादी केतन के मामा ने तय करवाई थी. फरवरी में दोनों की सगाई हुई थी. नवंबर में शादी होने वाली थी. शादी के लिए करोड़ों खर्च कर राजस्थान में पैलेस बुक किया गया था.

सिया के बयानों पर उठे सवाल, फोन चैट ने भी खोले कई राज

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया से पूछताछ के दौरान लोनावला ग्रामीण पुलिस ने कहा है कि सिया गोयल विरोधाभासी बयान दे रही है. उसके बयान और उसके मोबाइल फोन से बरामद चैट सिया के दावों से मेल नहीं खाती हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार- पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने दावा किया कि उसने पहले ही केतन अग्रवाल को बता दिया था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती. सिया के मुताबिक, इसके जवाब में केतन कहता था कि अब बहुत देर हो चुकी है, बात हद से आगे बढ़ चुकी है और अब कुछ नहीं किया जा सकता. हालांकि, पुलिस का कहना है कि सिया के बयान उपलब्ध डिजिटल सबूतों से मेल नहीं खाते.

फोन चैट ने दावों पर खड़े किए सवाल

जांच अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने सिया और केतन दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं. इनमें मिली चैट से संकेत मिलता है कि शादी से पहले दोनों सामान्य मंगेतर की तरह बातचीत कर रहे थे और उनके बीच प्रेमपूर्ण संवाद हो रहे थे. एक पुलिस अधिकारी ने कहा- फोन से बरामद चैट के आधार पर उसके दावे भरोसे लायक नहीं लगते. अधिकारी ने बताया कि डिजिटल सबूतों के साथ सभी बयानों का मिलान किया जा रहा है.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

लोनावला ग्रामीण पुलिस का कहना है कि जांच किसी एक एंगल तक सीमित नहीं है. डिजिटल सबूत, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और आरोपियों के बयानों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके.

इन खबरों को भी पढ़ें

पुणे कांड में नया मोड़: लुल्ला नगर कैफे पहुंची पुलिस, यहीं रची गई थी केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश
पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

18 जून को हुई थी केतन अग्रवाल की मौत

जानकारी के मुताबिक 18 जून को पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी. इसके बाद मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस को संदेह है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल अपनी जिंदगी के इस चरण में शादी नहीं करना चाहती थी और कथित तौर पर परिवार के दबाव में उसने यह रिश्ता स्वीकार किया था. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.

सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में

केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था. दोनों फिलहाल 29 जून तक पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

Also Read: पुणे मर्डर : परिवार के एक शक से खुल गई पोल, केतन की मौत का सच आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >