Karnataka: प्रज्वल का भाई सूरज रेवन्ना भी गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न का लगा आरोप

Karnataka: प्रज्वल के भाई सूरज रेवन्ना पर एक शख्स ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. यौन उत्पीड़न के एक मामले में जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी सूरज रेवन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रज्वल के भाई सूरज रेवन्ना पर एक शख्स ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया जिसे बाद यह कार्रवाई की गई. इससे पहले पुलिस ने सूरज के भाई और यौन अपराध के आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार किया था.

किन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया केस

एमएलसी सूरज रेवन्ना के खिलाफ कुछ दिन पहले पार्टी के एक कार्यकर्ता से कुकर्म करने के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया गया था. पुलिस में शिकायत की गई थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एच. डी. रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून की शाम को होलेनरसीपुरा तालुका के घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उसके साथ कुकर्म किया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड सहिंता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है.

Read Also : Prajwal Revanna: फ्लाइट लैंड करते ही प्रज्वल रेवन्ना को किया गया गिरफ्तार, ले जाया गया सीआईडी ऑफिस

सूरज के दोस्त ने कहा- किया गया ब्लैकमेल

शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया है कि सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था. इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की गई. सूरज ने उसको चूमा… उसके होंठ और गाल काटे… शिकायत मिलने के बाद हसन पुलिस ने अप्राकृतिक यौन कृत्य से संबंधित मामला दर्ज किया. हालांकि सूरज की ओर से उसके दोस्त ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता ने 5 करोड़ रुपये न देने पर इस तरह से ब्लैकमेल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >