Kangana Ranaut Remarks : क्या कंगना रनौत पर सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से कटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट?

Kangana Ranaut Remarks : महराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत की जगह वीरेंद्र चौधरी को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा गया. लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या कंगना रनौत पर किये गये सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से कांग्रेस ने यह कदम उठाया है ?

Kangana Ranaut Remarks : लोकसभा चुनाव की तैयारी पार्टियां कर रहीं हैं. कांग्रेस और बीजेपी की ओर से लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है. इस बीच कांग्रेस पार्टी से एक बड़ी खबर बुधवार को आई. दरअसल, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र से सुप्रिया श्रीनेत को लोकसभा टिकट देने से इनकार कर दिया है. आपको बता दें कि उन्होंने मंडी से बीजेपी उम्मीदवार और एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी जिसके बाद पार्टी को आलोचना का सामना करना पड़ा था. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की गई जिसमें महराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत की जगह वीरेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा गया.

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत टीवी डिबेट में नजर आतीं हैं और कांग्रेस का पक्ष खुलकर रखतीं हैं. पिछले दिनों बीजेपी की मंडी उम्मीदवार कंगना रनौत को लेकर उन्होंने एक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर किया, हालांकि बाद में उनकी सफाई भी सामने आई और कांग्रेस नेता ने पोस्ट बाद में हटा लिया. उनकी ओर से सफाई दी गई कि उनका सोशल मीडिया हैंडल का एक्सेस कुछ और लोगों के पास भी है.

सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर हुआ था बवाल

सोमवार को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत के खिलाफ कथित अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट से तूफान खड़ा हो गया था. अपमानजनक कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था जिसमें एक्ट्रेस की तस्वीर भी नजर आ रही थी. इसके बाद जब बवाल खड़ा और कांग्रेस नेता ने पोस्ट हटा दी. श्रीनेत की ओर से दावा किया गया कि ‘कई लोगों’ के पास उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस है. किसी और ने यह पोस्ट किया जो कहीं से भी उचित नहीं है. इसे हटाने का काम तुरंत किया गया.

Read Also : Kangana Ranaut News: कंगना पर आपत्तिजनक पोस्ट कर बुरी फंसी सुप्रिया श्रीनेत, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

उन्होंने कहा था कि जो भी लोग मुझे जानते हैं, वे यह बात भी अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी नहीं करती हूं. गौर हो कि चुनाव आयोग इसके बाद एक्शन में आया था और उसने कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >