Kal ka Mausam : झारखंड–बिहार में होगी भारी बारिश, मुंबई में रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Kal ka Mausam : मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 16 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है. वहीं, 17 से 19 सितंबर तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में, जबकि 16 से 18 सितंबर के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम व झारखंड में बारिश होने के आसार हैं.

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सोमवार सुबह झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई. विभाग ने मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, धनबाद, खूंटी और रामगढ़ शामिल हैं. इसके अलावा, 16 सितंबर सुबह से 17 सितंबर सुबह तक 11 जिलों में और 17 से 18 सितंबर के बीच 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ जारी

मुंबई में सोमवार को भारी बारिश हुई. आईएमडी ने अगले 24 घंटों के लिए शहर और उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने गरज-चमक, बादल छाए रहने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है.

बिहार में होगी बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 15 और 16 सितंबर को बिहार के सारण, वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इन क्षेत्रों में वज्रपात, मेघगर्जन और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather: 18 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, रांची समेत 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी

यूपी में भारी बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, 16 सितंबर को कोकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व गरज-बरसात संभव है.  16 सितंबर को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं 16 से 20 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना

17 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 16 सितंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. वहीं, 18 से 20 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >