J&K Target Killing : आखिर क्या चाहता है पाकिस्तान? 15 दिनों में 20 की मौत, भड़के फारूक अब्दुल्ला

J&K Target Killing : जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग में कई लोगों की जान चली गई है. इन हमलों के बाद फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान पर भड़क गए हैं.

J&K Target Killing : जम्मू-कश्मीर में सिलसिलेवार आतंकी हमलों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह ऐसा इलाक��� है जो कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं होगा. अब्दुल्ला ने क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के प्रयासों को समाप्त करने की बात कही है. पूर्व लोकसभा सांसद ने कहा कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं निकल जाता, तब तक हमले नहीं रुकेंगे. उन्होंने कहा कि वह 30 साल से यह सब देख रहे हैं.

पाकिस्तान को अपने देश पर ध्यान देना चाहिए: फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने सवालिया लहजे में कहा कि निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है. हम कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेंगे. तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्या यह हमारा भविष्य बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने देश पर ध्यान देना चाहिए. अपने विकास पर ध्यान देना चाहिए और उसे बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए.

Read Also : J&K Target Killing : अब यूपी के मजदूर को जम्मू-कश्मीर में मारी गई गोली

पाकिस्तान पर हमला करते हुए वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि खुद तो बर्बाद हो ही रहे हैं और हमें भी साथ बर्बाद कर रहे हैं. मैं उनसे आतंकवाद बंद करने और दोस्ती का रास्ता अपनाने का आग्रह करता हूं. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके लिए बहुत मुश्किल खड़ी होने वाली है.

15 दिनों में हमले में 20 लोगों की मौत

पिछले 15 दिनों में हमले में 20 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें आम नागरिक, मजदूर, गैर-निवासी, एक डॉक्टर और सेना के कुली शामिल हैं. सबसे ताजा घटना 24 अक्टूबर की शाम को गुलमर्ग में देखने को मिली, जिसमें 3 सैनिकों और भारतीय सेना के दो कुलियों की मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >