Jharkhand Train Accident : तड़के पौने चार बजे 22 डिब्बों वाली मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे धड़ाधड़ उतरे पटरी से, देखें तसवीर

Jharkhand Train Accident : तड़के पौने चार बजे झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर गए. देखें तसवीर

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है. वहीं 20 अन्य लोग घायल हुए हैं.

Seraikela-kharsawan: rescue and relief work underway after the mumbai-howrah mail derailed near badabamboo in seraikela-kharsawan district of jharkhand, early tuesday

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के पौने चार बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई.

Seraikela-kharsawan: rescue and relief work underway after the mumbai-howrah mail derailed near badabamboo in seraikela-kharsawan district of jharkhand, early tuesday

एसईआर के प्रवक्ता ओम प्रकाश चरण ने हादसे के संबंध में जानकारी दी कि पास में एक मालगाड़ी के भी पटरी से उतरने की सूचना है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये दोनों दुर्घटनाएं एक साथ हुई हैं या नहीं…

Also Read : Jharkhand Train Accident: झारखंड में ट्रेन हादसा, चक्रधरपुर में हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

Also Read : Jharkhand Train Accident Live : चक्रधरपुर रेल मंडल में हादसे के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सरायकेला डीसी को दिया ये निर्देश

Seraikela-kharsawan: rescue and relief work underway after the mumbai-howrah mail derailed near badabamboo in seraikela-kharsawan district of jharkhand, early tuesday

दुर्घटनास्थल पर मौजूद पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने हादसे को लेकर कहा कि बड़ाबम्बू के पास हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए. इससे दो लोगों की मौत हो गई. बचाव अभियान जारी है. एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच रही है. दुर्घटनास्थल पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा के पास है.

एसईआर प्रवक्ता ने हादसे को लेकर बताया कि तड़के पौने चार बजे 22 डिब्बों वाली मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे एसईआर की चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए. इन डिब्बों में 16 यात्री डिब्बे, एक पावर कार और एक पैंट्री कार शामिल है.

एसईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन सोमवार रात हावड़ा से रवाना हुई थी और मंगलवार तड़के बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >