'हिन्दू' पर दिए अपने बयान पर कायम हैं कांग्रेस नेता जारकीहोली, कहा- गलत साबित हुआ तो छोड़ दूंगा विधायकी

कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा है कि हिन्दू शब्द वाले बयान के लिए अगर मैं गलत हूं तो मैं अपने बयान के लिए माफी मांगूंगा. साथ ही विधायक पद से इस्तीफा भी दूंगा. इससे पहले जारकीहोली का हिन्दू शब्द को लेकर एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें जारकीहोली ने कहा था कि हिंदू एक फारसी शब्द है.

कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली का एक और बयान सामने आया है. अपने ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि सभी को साबित करने दें कि मैं गलत हूं. उन्होंने कहा कि अगर मैं गलत हूं तो मैं अपने बयान के लिए माफी मांगूंगा. साथ ही विधायक पद से इस्तीफा भी दूंगा.

हिन्दू शब्द को लेकर दिया था विवादित बयान: गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस के नेता सतीश जारकीहोली का हिन्दू शब्द को लेकर एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अपने बयान में सतीश जारकीहोली ने कहा था कि हिंदू एक फारसी शब्द है. जिसका अर्थ भयानक होता है. उन्होंने कहा था कि हिंदू शब्द फारस से आया है और इसका अर्थ बहुत विचित्र है.

सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था बयान: बता दें, कांग्रेस नेता जारकीहोली का हिन्दू शब्द को लेकर विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. बीजेपी समेत कई संगठनों ने बयान की निंदा की है. अपने बयान में जारकीहोली ने कहा था कि हिन्दू शब्द फारस से आया है. इसका अर्थ बहुत विचित्र है. इसपर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम पर हिन्दू शब्द थोपा जा रहा है. इसका भारत के साथ क्या संबंध है.

बीजेपी ने साधा निशाना: वहीं, सती जरकीहोली के बयान का बीजेपी ने पूरजोर विरोध किया है. बीजेपी नेता एस प्रकाश ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेताओं को हिंदुओं का अपमान करने में खुशी होती है. वे हमेशा बहुसंख्यक समुदाय पर हमला करते हैं. सतीश जारकीहोली सिद्धारमैया के नक्शेकदम पर हैं. एस प्रकाश ने कहा कि पहले सिद्धारमैया थे, अब उनके अनुयायी हैं. पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >