Kathua Attack: कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, चार जवान शहीद, छह घायल

Jammu Kashmir: जम्मू के कठुआ के माचेडी इलाके में आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया है. आतंकियों के हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गये हैं. जबकि छह घायल हुए हैं.

Jammu Kashmir: जम्मू के कठुआ (Kathua) में आतंकियों के हमले में सेना को चार जवान शहीद हो गये हैं. वहीं छह जवान घायल हुए हैं. सोमवार को कठुआ के माचेडी इलाके में आतंकियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें पहले दो जवान घायल हो गये थे. इसके बाद सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए आतंकियों पर काउंटर अटैक किया. फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है.

आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला
जानकारी के मुताबिक सेना के वाहन पर आतंकवादी ने ग्रेनेड से हमला किया. आतंकियों ने सेना के वाहन को उड़ाने के लिए ग्रेनेड से हमला किया, इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. वहीं, आतंकियों के हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. सेना के जवानों ने काउंटर अटैक किया. दोनों ओर से फायरिंग हुई. आतंकियों ने हमला उस समय किया जब सेना के जवान रूटीन गश्त पर थे.  

हाल के दिनों में बढ़ी है आतंकी घटनाएं
बता दें, हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकियों के हमले में काफी इजाफा हुआ है. सीमा पार से लगातार आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं. रविवार को भी राजौरी में आतंकियों ने भारतीय सेना के शिविर पर हमला किया था. हालांकि सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी घायल हो गये थे. लेकिन वो भागने में सफल हो गये थे.

घुसपैठ की कोशिश में दो आतंकी को किया था ढेर
बीते महीने 22 जून को आतंकियों ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की थी. आतंकी जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. जवानों ने इसे नाकाम कर दिया था. वहीं गोलीबारी में जवानों ने दो आतंकी को ढेर कर दिया था.

19 जून को हुई थी आतंकियों से मुठभेड़
वहीं 19 जून को भी जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी.बारामूला में हुई मुठभेड़ में भी दो आतंकी ढेर हो गये थे. सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने वाटरगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. तलाशी अभियान से घबराकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने किया था हमला
इससे पहले 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर अचानक हमला कर दिया था. आतंकियों ने घात लगाकर बस पर हमला किया था. आतंकियों के हमले के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी. जिसमें कई लोगों की मौत हो गई.

Also Read: वर्ली हिट एंड रन केस: मिहिर शाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस, जानिए कब जारी किया जाता है यह सर्कुलर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >