जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से भारी तबाही, यात्रियों की मदद के लिए जम्मू-दिल्ली विशेष ट्रेन

Jammu And Kashmir Floods: उत्तर रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए गुरुवार को जम्मू स्टेशन से नयी दिल्ली तक की एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई.

Jammu And Kashmir Floods: उत्तर रेलवे ने बुधवार को रिकॉर्ड बारिश से हुई तबाही के कारण जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया था जबकि 64 ट्रेनों को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर या तो बीच में ही रोक दिया गया था फिर गंतव्य बदल दिये गये थे.

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई. कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. सड़कें गायब हो गई हैं और पुल बह गए हैं. बारिश का दौर अब भी जारी है. बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं.

यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेन

जम्मू स्थित रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया, “फंसे हुए पर्यटकों की मदद के लिए गुरुवार को दिन में जम्मू से दिल्ली के लिए एक अनारक्षित विशेष ट्रेन निर्धारित है. यह कठुआ और पठानकोट छावनी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.” उन्होंने बताया कि यात्री जम्मू, कठुआ और रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकते हैं. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कई अनुरोधों के बाद यह कदम उठाया है. यात्री विभिन्न रेलवे स्टेशनों, खासकर जम्मू पर रेल यातायात बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं.

भारी बारिश से जम्मू संभाग में रेल सेवाएं प्रभावित

जम्मू-पठानकोट में भारी बारिश के कारण जम्मू संभाग में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं क्योंकि रेलवे ट्रैक और पुल बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे सैकड़ों यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर यात्री कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे हैं.

जम्मू स्टेशन में यात्रियों को हो रही परेशानी

कानपुर निवासी बबीता जायसवाल ने कहा, “हम दो दिन कटरा में थे लेकिन हमें जाने को कहा गया और बताया गया कि जम्मू से ट्रेनें चल रही हैं. हम किसी तरह बस से जम्मू पहुंचे. यहां से कोई ट्रेन या बस उपलब्ध नहीं है… अब हम घर कैसे जाएंगे? रहने की कोई जगह नहीं है, शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है… हम कहां जाएंगे?” उन्होंने कहा कि फंसे हुए यात्री चाहते हैं कि ट्रेन सेवाएं जल्द से जल्द बहाल की जाएं.

चक्की नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद रेल सेवा प्रभावित

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह जम्मू से छह ट्रेनों के रवाना होने के साथ रेल यातायात कुछ समय के लिए बहाल हुआ था लेकिन चक्की नदी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ और भारी मिट्टी के कटाव के कारण फिर से ट्रेनों की आवाजाही रुक गयी.

ये भी पढ़ें: Heavy Rain : जम्मू-कश्मीर से लेकर कर्नाटक तक बारिश का तांडव, कुछ राज्यों में स्कूल बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >