जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिरी, 10 सैनिकों की मौत

Jammu And Kashmir Accident: जम्मू कश्मीर के डोडा में गुरुवार को सेना की एक गाड़ी सड़क से फिसलकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई और अन्य जवान घायल हो गए.

Jammu And Kashmir Accident: हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ. अधिकारियों ने बताया कि सेना के बुलेटप्रूफ वाहन में कुल 17 जवान सवार थे और यह वाहन ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहा था. चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे के तुरंत बाद, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. मुश्किल इलाके और खराब मौसम के बावजूद बचाव कार्य शुरू किया. घायल जवानों को मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया और बाद में उन्हें खास मेडिकल इलाज के लिए उधमपुर एयरलिफ्ट किया गया.

बहादुर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा : जम्मू-कश्मीर के एलजी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया. एलजी कार्यालय की ओर से कहा गया- डोडा में एक दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. दुख की इस घड़ी में, पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है. सीनियर अधिकारियों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं.

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने हादसे पर जताया दुख, डोडा डीसी से की बात

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, अभी-अभी मैंने डोडा के डीसी, श्री हरविंदर सिंह से बात की. भद्रवाह-चंबा रोड पर सेना के वाहन के दुखद हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिसमें 10 जवानों की जान चली गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कमांड हॉस्पिटल उधमपुर में भर्ती कराया गया है. मैंने कमांड हॉस्पिटल के इंचार्ज मेजर जनरल (डॉ) संजय शर्मा से भी बात की है, जो मुझे रेगुलर अपडेट दे रहे हैं. हर संभव मेडिकल मदद दी जा रही है. हमारे बहादुर जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >