Iran Protests: भारतीय नागरिकों को ईरान की गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह, एडवाइजरी जारी

Iran Protests: खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के कारण ईरान में भीषण विरोध-प्रदर्शन जारी है. ईरान के 31 प्रांतों में से 25 प्रांतों में 170 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं. इसे 2022 के बाद से ईरान में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है. ईरान की खराब स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

Iran Protests: भारत ने ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सोमवार को वहां मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है. जिसमें यात्रा में सावधानी और संयम बरतने की सलाह दी गई है. विदेश मंत्रालय द्वारा जारी सलाह में भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी गई है. MEA ने कहा, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.

भारतीय नागरिकों को दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह

विदेश मंत्रालय ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराने की सलाह दी है. बयान में कहा गया है कि ईरान में रेजिडेंट वीजा पर रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि यदि पहले से पंजीकरण नहीं कराया है तो तुरंत भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण करा लें.

पिछले साल दिसंबर से जल रहा ईरान

ईरान में भड़की हिंसा पिछले एक सप्ताह से जार पकड़ा है. लेकिन वास्तव में प्रदर्शन पिछले साल दिसंबर से ही जारी है. शुरुआत में दुकानदारों ने आर्थिक शिकायतों को लेकर हड़ताल किया था. बाद में प्रदर्शन का दायरा बढ़ता गया. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार विरोध प्रदर्शन ने अभी तक राष्ट्रव्यापी रूप नहीं लिया है. अब तक विरोध प्रदर्शन में 14 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर तेहरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा करता है, तो अमेरिका उनको बचाने के लिए आगे आएगा. अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप हस्तक्षेप करेंगे या नहीं और यदि करेंगे तो कैसे करेंगे लेकिन उनकी टिप्पणियों को लेकर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी. ईरान के अधिकारियों ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की धमकी दी.

2022 में ईरान में भड़की थी हिंसा

पुलिस हिरासत में 2022 में 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद देशव्यापी प्रदर्शन हुए थे. अमीनी को अधिकारियों हिजाब न पहनने के कारण हिरासत में लिया गया था.

खामेनेई ने गिरते रियाल के लिए दुश्मन को दोषी ठहराया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रियाल की गिरती कीमत से नाराज प्रदर्शनकारी ईरानियों की चिंताओं को दंगाइयों से अलग करने की कोशिश की. खामेनेई ने कहा, हम प्रदर्शनकारियों से बात करते हैं, अधिकारियों को भी उनसे बात करनी चाहिए. लेकिन दंगा करने वालों से बात करने का कोई फायदा नहीं है. दंगा करने वालों को उनकी जगह दिखानी होगी. उन्होंने ईरान के अधिकारियों द्वारा लगातार किए जाने वाले एक दावे को भी दोहराया कि इजराइल या अमेरिका जैसी विदेशी ताकतें विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा दे रही हैं, हालांकि उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया. उन्होंने ईरान के गिरते रियाल के लिए भी दुश्मन को दोषी ठहराया.

ये भी पढ़ें: Trump Eye On 5 Countries: वेनेजुएला के बाद ट्रंप की नजर अब 5 और देशों पर, ग्रीनलैंड और कोलंबिया भी खतरे में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >