IND-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी का हमला, कहा- पीएम मोदी ने देश को बेच दिया

India US Trade Agreement: भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है. राहुल ने कहा- पीएम भयंकर दबाव में हैं. मालूम हो पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद अमेरिका ने टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा कर दी है. इसपर विपक्ष ने सवाल उठाया है.

India US Trade Agreement: इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भयंकर दबाव में हैं, इसलिए उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है. उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने इस समझौते के माध्यम से किसानों और देश को बेच दिया है. इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी छवि का गुब्बारा कहीं फूट न जाए.

नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं. जो व्यापार समझौता चार महीने से रुका हुआ था, उसमें कुछ बदला नहीं और कल शाम उस पर हस्ताक्षर कर दिया गया. इसके पीछे क्या कारण है, वो मैं जानता हूं और नरेंद्र मोदी जानते हैं. उन्होंने दावा किया, मोदी जी पर भयंकर दबाव है. उनकी छवि का जो गुब्बारा है, जिसे हजारों करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया था, वो फूट सकता है.

भारत के प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने हमला जारी रखते हुए कहा- असल में समस्या पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे जी का बयान नहीं है, ये तो ‘साइड शो’ है. बड़ी बात यह है कि भारत के प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया, हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में आपकी मेहनत और खून-पसीने को नरेन्द्र मोदी जी ने बेच दिया है क्योंकि वह कंप्रोमाइज्ड हैं. उन्होंने सिर्फ आपको नहीं, देश को बेच दिया है.

राहुल गांधी ने बताया क्यों दबाव में हैं पीएम मोदी

राहुल गांधी ने दावा किया, प्रधानमंत्री पर दबाव के पीछे दो बाते हैं। पहला कारण एप्सटीन फाइल हैं. एप्सटीन फाइल में अभी बहुत सामग्री है, जिसे जारी नहीं किया गया है. इनमें जो है, उसे पूरा देश जानना चाहता है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के दबाव में आने का दूसरा कारण अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ दर्ज मामला है. उनका कहना था, अमेरिका में अडाणी पर मामला है, लेकिन अमेरिका अडाणी को निशाना नहीं बना रहा है. यह निशाना नरेद्र मोदी के वित्तीय ढांचे पर है. जो अडाणी पर मामला है, वो दरअसल नरेंद्र मोदी पर मामला है. देश समझ ले कि प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >