Today Newsletter: जासूसी केस में फंसे सिसोदिया, Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 22 february 2023: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

1. योगी आदित्यनाथ सरकार आज आम बजट पेश कर रही है

योगी आदित्यनाथ सरकार आज अपना दूसरा आम बजट पेश करने जा रही है. इसका आकार सात लाख करोड़ रुपये के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है. बजट से युवाओं, किसानों और महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं. आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बजट पेश कर सकती है योगी सरकार. पढ़ें विस्तृत खबर.

2. जासूसी कांड मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई दर्ज कर सकती है केस

जासूसी कांड मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पूरी तरह से फंसते दिख रहे हैं. गृह मंत्रालय ने सीबीआई को सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज करने की मंजूरी दे दी है. पढ़ें विस्तृत खबर.

3. Air India Emergency Landing

एयर इंडिया (Air India) नेवार्क (यूएस)-दिल्ली उड़ान (AI106) में तकनीकी खराबी आने के बाद स्वीडन के स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी. विमान में 300 यात्री सवार थे. हालांकि बताया जा रहा है सभी यात्री सुरक्षित हैं. DGCA ने बताया, विमान के इंजन से तेल रिसाव के कारण एयर इंडिया यूएस-दिल्ली फ्लाइट को स्वीडन के स्टॉकहोम के लिए डायवर्ट किया गया. पढ़ें विस्तृत खबर.

4. आलिया भट्ट के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड

आलिया भट्ट के सपोर्ट में बॉलीवुड उतर गया है. अभिनेता अर्जुन कपूर से लेकर आलिया की बहन शाहीन भट्ट मां सोनी राजदान और अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर, करण जौहर और स्वरा भास्कर समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने आलिया के समर्थन में आगे आकर इस घटना को ‘शर्मनाक’ और ‘घृणित’ बताया है. इन सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया. पढ़ें विस्तृत खबर.

5. इस बार 8 नहीं 9 दिनों का होलाष्टक? जानें कब से शुरू हो रहा, कब समाप्त होगा

Holashtak 2023: होलाष्टक की शुरुआत होली से आठ दिन पहले होती है. इस बार 27 फरवरी को सूर्योदय से होलाष्टक शुरू है और पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा. इस बार होलाष्टक 8 के बजाय 9 दिनों का पड़ रहा है और इसका कारण है दो दिन पड़ने वाली एकादशी तिथि. पढ़ें विस्तृत खबर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >