काला सागर में MV OMORFI पोत पर हमले से भारत नाराज, यूक्रेनी राजदूत तलब

काला सागर में 18 जुलाई को एक मालवाहक पोत MV OMORFI पर हुए हमले को लेकर भारत ने सख्त रुख अपनाया है. इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. घटना के विरोध में विदेश मंत्रालय ने भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ ओलेक्जेंडर पोलिशचुक को तलब किया और कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाए जाने पर गहरी चिंता और कड़ी नाराजगी जताई.

विदेश मंत्रालय ने यूक्रेनी राजदूत से कहा, "निर्दोष आम नाविकों की जान को खतरे में डालने वाली ऐसी कार्रवाई कतई मंजूर नहीं है. इससे बचा जाना चाहिए." भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग की सुरक्षा, नेविगेशन की स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार पर इस तरह के हमलों के पड़ने वाले बुरे प्रभावों पर जोर दिया. राजदूत से अनुरोध किया गया है कि वे भारत की इस गंभीर चिंता से यूक्रेन की सरकार को तुरंत अवगत कराएं.

जहाज पर सवार थे तीन भारतीय, दो सुरक्षित

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जिस वक्त 'एमवी ओमोर्फी' पर हमला हुआ, उस पर तीन भारतीयों समेत चालक दल के 10 सदस्य मौजूद थे. यह पोत कथित तौर पर रूस के समुद्री सीमा क्षेत्र से गुजर रहा था. इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं.


अनाज ले जा रहे जहाज पर रूसी हमले को लेकर भी भारत ने दिया था बयान

यह घटना यूक्रेन तट के पास एक अन्य वाणिज्यिक जहाज पर हुए रूसी हमले के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जिसमें चार भारतीयों समेत 10 लोगों की जान चली गई थी. उस घटना पर मास्को ने दावा किया था कि जहाज पर सैन्य साजोसामान मौजूद था, लेकिन भारत ने शुक्रवार को यह स्पष्ट करते हुए कि जहाज में अनाज लदा हुआ था, रूस के दावे को खारिज कर दिया था. भारत ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय नियमों और दायित्वों का पालन करने और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.


ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में हादसा: समुद्री माइन से टकराकर ऑयल टैंकर में विस्फोट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >