India On Iran Israel War: ईरान-इजराइल संघर्ष का समाधान कराने के लिए भारत तैयार, सीजफायर पर कह दी बड़ी बात

India On Iran Israel War: भारत ने ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष का समाधान निकालने के लिए तैयार है. भारत की प्रतिक्रिया उस समय आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की. भारत ने मंगलवार को कहा कि वह स्थिति हल करने के लिए अपनी भूमिका निभाने को तैयार है. भारत ने आगे बढ़ने के लिहाज से ‘बातचीत और कूटनीति’ का रास्ता अपनाने पर जोर दिया.

India On Iran Israel War: भारत ने कहा कि वह समग्र स्थिति को लेकर ‘गंभीर रूप से चिंतित’ है, लेकिन ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर की रिपोर्ट का स्वागत करता है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष से संबंधित घटनाक्रम पर रातभर नजर रख रहे हैं, जिसमें ईरान के परमाणु केंद्रों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई शामिल है.’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम से जुड़ी विभिन्न रिपोर्ट और अमेरिका और कतर द्वारा निभाई गई भूमिका का स्वागत करते हैं.’’

संघर्षों को सुलझाने में वार्ता और कूटनीति एक मात्र विकल्प

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हम दोहराना चाहते हैं कि क्षेत्र में विभिन्न संघर्षों को सुलझाने के लिए वार्ता और कूटनीति के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है.’’ भारत इन प्रयासों में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है और आशा करता है कि सभी संबंधित पक्ष स्थायी शांति और स्थिरता की दिशा में काम करेंगे.’’

सीजफायर उल्लंघन पर ट्रंप हुए नाराज

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर की घोषणा की. लेकिन उसके कुछ घंटों बाद ही दोनों देशों की ओर से मिसाइलें दागी गईं. हालांकि ट्रंप ने सीजफायर उल्लंघन पर नाराजगी जताई और दोनों देशों को फटकार लगाई. ट्रंप ने ये भी कहा कि अब इजराइल ईरान पर हमला नहीं करेगा. उन्होंने कहा- दोनों देशों ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिससे मैं नाराज हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >