Trade: टल सकता है अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा, ट्रंप के टैरिफ के बाद रिश्तों में कड़वाहट

Trade: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर अगस्त में होने वाली छठे दौर की बातचीत टाली जा सकती है. इसके लिए अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल भारत आने वाला था, लेकिन अब खबर है कि यह प्रतिनिधिमंडल अपना दौरा टाल सकता है.

Trade: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर  25 से 29 अगस्त तक  छठे दौर की बातचीत होने वाली थी. इसके लिए अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल भारत आने वाला था, लेकिन अब खबर आ रही है कि यह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल अपना दौरा टाल सकता है. यह जानकारी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से दी है.

बता दें कि अब तक भारत और अमेरिका के बीच इस व्यापार समझौते को लेकर पांच दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है. जिसके बाद छठे दौर की बातचीत के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आने वाला था. लेकिन अब इस दौरे को टाले जाने की संभावना जताई जा रही है. इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा है कि “यह दौरा अब आगे के लिए टाला जा सकता है.”

किसानों और पशुपालकों के हितों से कोई समझौता नहीं

अमेरिका की कोशिश है कि उसे भारत के बाजार में डेयरी और कृषि जैसे क्षेत्रों में अधिक पहुंच मिले. लेकिन भारत ने साफ कहा है कि किसानों और पशुपालकों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सरकार का कहना है कि अमेरिकी शर्तें छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका पर असर डालेंगी, इसलिए उन्हें माना नहीं जा सकता.

साल के अंत तक समझौते का पहला चरण पूरा हो सकता है

फिर भी दोनों देश इस साल के अंत तक समझौते के पहले चरण को पूरा करने की योजना पर काम कर रहे हैं. साथ ही लक्ष्य है कि 2030 तक आपसी व्यापार मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए.

यह भी पढ़े: Watch Video : सीएम योगी के हाथों में केला, सामने से दौड़कर आया मोर फिर…

यह भी पढ़े: Himachal Pradesh: हिमाचल के मंडी में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से यातायात प्रभावित, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

यह भी पढ़े: Shubhanshu Shukla: ‘जीवन गाड़ी है और समय उसका पहिया’, Axiom-4 मिशन पूरा कर भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, साझा किया भावुक संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >