सपा एमपी अवधेश प्रसाद ने गठबंधन की बैठक से पहले केंद्र सरकार को महंगाई,बेरोजगारी,पेपर लीक और यूरिया संकट पर घेरा, कहा सरकार हर मायने में फेल

India alliance: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले केंद्र सरकार को बेरोजगारी,पेपर लीक और यूरिया संकट मुद्दों पर घेरा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर तरह से फेल हो गई है.

India alliance:समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले महंगाई,बेरोजगारी,पेपर लीक और देश में यूरिया संकट के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशान साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मायने में फेल है. उन्होंने एएनआई न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी.

महंगाई की मार से जनता परेशान

सपा नेता अवधेश प्रसाद ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करना सरकार की जिम्मेदारी है.लेकिन केंद्र सरकार ने महंगाई को घटाने के बजाय और बढ़ाती जा रही है.उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर डीजल और पेट्रोल की कीमतों में चार-पांच बार बढ़ोतरी की गई है.उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर( 7 जून को 29 रुपये बढ़ाया गया) के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं.इसका खामियाजा आम जनता को भुगताना पड़ रहा है.

बेरोजगारी,पेपर लीक और रिजल्ट में अनियमिताओं से युवा परेशान

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने हाल ही में नीट यूजी( NEET UG), एसएससी (SSC) और सीबीएसई (CBSC) की परीक्षाओं में हुई धांधली और अनियामिताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है और हर साल परीक्षाओं के पेपर लीक हो जा रहे हैं. इससे निराश होकर देश के कई छात्रों ने आत्महत्या की. लेकिन सरकार की ओर से इन मुद्दों को नजर अंदाज कर दिया जा रहा है.

यूरिया के संकट से किसान परेशान

सपा नेता अवधेश प्रसाद ने देश में चल रहे यूरिया संकट के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला.उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को धान की फसल के लिए यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत है.लेकिन देश के अन्नदाताओं को यूरिया के संकट का सामना करना पड़ रहा है और केंद्र सरकार की ओर से इस मामले पर कोई उचित कदम नहीं उठा रही है.

देश की अर्थव्यवस्था की गहरे से संकट जूझ रही है

सपा नेता अवधेश प्रसाद ने केंद्र सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को क्षीण करने और रसातल में पहुंचाने का आरोप लगाया है.उन्होंने देश की चरमराती अर्थव्यवस्था का ठीकरा अमेरिका पर फोड़ा है। सपा नेता प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार अमेरिका के दबाव में काम रही है. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि भारत की आर्थिक नीतियों की चाबी अब अमेरिका के राष्ट्रपति के हाथों में चली गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >