Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव (लो प्रेशर) वाले क्षेत्र के असर से 31 अगस्त को पश्चिम बंगाल और झारखंड में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 31 अगस्त से 1 सितंबर तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान 31 अगस्त को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.

विभाग के अनुसार, 3 से 5 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 31 अगस्त से 5 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. वहीं, 31 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं, 2 से 5 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ बहुत भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 1 सितंबर को भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक तथा वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.


ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जहां दोनों ही दिन राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. बारिश की बात करें तो 31 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पूर्वी (पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां) तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं 1 सितंबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी (सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम), उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला) में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है.


झारखंड का मौसम

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में 31 अगस्त को पश्चिमी क्षेत्रों जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और पूर्णिया सहित राज्य के शेष मध्य, उत्तरी और पूर्वी जिलों में गरज-चमक, वज्रपात तथा तेज हवाओं की आशंका के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है.


बिहार का मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 31 अगस्त और 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 से 37°C और न्यूनतम तापमान 25 से 27°C के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं 1 सितंबर को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि दोपहर से शाम के दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.


राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान के अधिकांश भागों और विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर के अलावा बीकानेर संभाग में आगामी 4-5 दिनों तक कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है. हालांकि, राज्य के उत्तर-पूर्वी व पूर्वी भागों में 3 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है. 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा, बीकानेर संभाग में भी 5 से 8 सितंबर के दौरान केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >