IMD alert: इन राज्यों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी, 28 दिसंबर तक कोहरे का कहर, जानें मौसम का हाल

IMD alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है. कनकनी वाली सर्दी बढ़ सकती है. इस दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी समेत कई और राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है.

IMD alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख ही रहने की संभावना है. ताजा अपडेट के मुताबिक पंजाब में 27 दिसंबर और उत्तर प्रदेश में 23 और 25 से 28 दिसंबर तक ठंड के साथ घना कोहरा छाने की उम्मीद है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 से 27 दिसंबर के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में 23 से 27 दिसंबर तक खूब घना कोहरा छाया रह सकता है.

घने कोहरे की संभावना

भारत मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 23 से 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाने की संभावना है. बिहार और ओडिशा में 23 से 27 दिसंबर तक, राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर तक. उत्तर-पूर्वी भारत में 23 से 25 दिसंबर के दौरान घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.

पड़ने लगी है कड़ाके की ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है. कनकनी वाली सर्दी बढ़ सकती है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत दिवस हो रही है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग इलाकों और बिहार में 23 से 26 दिसंबर के दौरान शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

अगले 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है. अगले 2 दिनों तक पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है. आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है.

इन इलाकों में बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 23, 27 और 28 जिसंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की बहुत संभावना है. 28 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 27 और 28 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज और बिजली चमकने की संभावना है.

Also Read: Kal ka Mausam : इन राज्यों में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, कोहरे को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >