अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भारत का बांग्लादेश को कड़ा जवाब, कहा- बयानबाजी छोड़ें, काम पर ध्यान दें

Illegal Immigrants: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के बयान पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को बयानबाजी के बजाय अपने नागरिकों की पहचान और उनकी वापसी पर ध्यान देना चाहिए.

Illegal Immigrants बांग्लादेश की टिप्पणी पर MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने बांग्लादेश के विदेश मंत्री के बयान को देखा है. उनकी टिप्पणियों को भारत से अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजने के मुख्य मुद्दे के संदर्भ में देखा जाना चाहिए. इसके लिए जाहिर तौर पर बांग्लादेश के सहयोग की जरूरत है. बांग्लादेश के पास नागरिकता सत्यापन के 2,860 से ज्यादा मामले लंबित हैं, और उनमें से कई तो पांच साल से भी ज्यादा समय से लंबित हैं. हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश नागरिकता सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाएगा, ताकि अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का काम सुचारू रूप से हो सके.

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने क्या दिया था बयान?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने कहा था कि बंगाल में सत्ता बदलने के बाद अगर पुश इन की घटनाएं होती हैं, तो ढाका कार्रवाई करेगा. बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने उम्मीद जताई थी कि बीजेपी की जीत के बाद लोगों को जबरन बांग्लादेश नहीं भेजा जाएगा. अहमद ने कहा कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सीमाओं पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >