I.N.D.I.A Rally: ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली नहीं, बल्कि ‘परिवार बचाओ’ रैली है, बीजेपी का ‘इंडिया’ गठबंधन पर कटाक्ष

I.N.D.I.A Rally: विपक्ष की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर बीजेपी ने कटाक्ष किया है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह ‘परिवार बचाओ’, ‘भ्रष्टाचार छुपाओ’ रैली है.

I.N.D.I.A Rally: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की मेगा रैली पर बीजेपी ने जोरदार हमला किया है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष की रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की मेजबानी रामलीला मैदान करता था, जहां आज सभी भ्रष्टाचारी एकसाथ नजर आ रहे हैं. यह ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली नहीं, बल्कि ‘परिवार बचाओ’, ‘भ्रष्टाचार छुपाओ’ रैली है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज विचित्र दृश्य देखने को मिल रहा है.

आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये वही लोग हैं जो कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर थे और उसपर वार करके सत्ता में आए थे. आज ये उन्हीं भ्रष्टाचारियों के साथ मंच साझा कर रहे हैं. आज की राजनीति का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि रैली उस राज्य में हो रही है जहां का मुख्यमंत्री हिरासत में है और सरकार चला रहा है. बीजेपी प्रवक्ता ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जेएमए शिबू सोरेन का नाम लिया और कहा कि ये दोनों जेल जा चुके हैं. कांग्रेस के कई नेता जेल जा चुके हैं. राहुल गांधी बेल पर बाहर हैं.

आगे त्रिवेदी ने कहा कि ये सभी पार्टियां इंडियन पॉलिटिक्स में विश्वसनीयता के संकट को दर्शाते हैं जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी विश्वसनीयता की राजनीति और अपने वादों को पूरा करने के पिछले रिकॉर्ड का प्रतीक है.

ये नेता पहुंचेंगे रैली में

आपको बता दें कि दिल्ली में विपक्ष की इस रैली को पुलिस ने शर्त के साथ मंजूरी दी है. पुलिस ने कोई मार्च न निकालने, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली न लाने के साथ-साथ कोई हथियार न लाने समेत कुछ शर्तों के साथ रैली करने की अनुमति प्रदान की है. इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेताओं शामिल हो रहे हैं.

Read Also : I.N.D.I.A Rally: ‘इंडिया’ गठबंधन महिला सशक्तिकरण का उदाहरण, बोलीं जेएमएम नेता महुआ माजी

विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर

उल्लेखनीय है कि विपक्ष की रैली ऐसे वक्त में आयोजित की गई है, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष ने बीजेपी नीत केंद्र सरकार के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं और लगातार हमलावर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >