Goa Nightclub Fire : हुआ जोरदार धमाका, जानें नाइट क्लब में कैसे लगी आग, देखें वीडियो

Goa Nightclub Fire : नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री से बात की. मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. जानें कैसे लगी नाइट क्लब में आग.

Goa Nightclub Fire : उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई. हादसे को लेकर एक सुरक्षा गार्ड ने कहा कि हमने एक जोरदार धमाका सुना. बाद में पता चला कि सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई. वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे. मृतकों में तीन महिलाएं और तीन से चार पर्यटक भी शामिल हैं.

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सांवत ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि 23 लोगों में से तीन की मौत जलने जबकि अन्य की मौत दम घुटने से हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार नाइट क्लब ने आग संबंधी सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था.

‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में लगी आग

‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आधी रात के बाद आग लग गई. यह क्लब पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि क्लब प्रबंधन और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब तटीय राज्य में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, इसलिए यह हादसा और भी चिंता बढ़ाने वाला है.

आग सिलेंडर फटने के कारण लगी

गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम घटना की गहन जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि आग सिलेंडर फटने के कारण लगी.

यह भी पढ़ें : Goa Nightclub Fire : गोवा के क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, लगी भीषण आग, 23 की मौत

हादसे में 23 लोगों की मौत

बीजेपी के स्थानीय विधायक माइकल लोबो ने कहा कि परिसर से सभी 23 शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें बम्बोलिम में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. लोबो ने मीडिया को बताया कि अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और रात भर बचाव कार्य में लगी रहीं. अधिकारी सभी क्लब का अग्नि सुरक्षा ऑडिट करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >