कोविड-19 को देखते हुए गृह मंत्रालय ने अधिकार प्राप्त समूहों का किया पुनर्गठन

देश में कोविड-19 से संबंधित रोकथाम के कदमों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए अधिकारियों के 11 अधिकार प्राप्त समूहों को पुन: गठित किया गया है.

देश में कोविड-19 से संबंधित रोकथाम के कदमों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए अधिकारियों के 11 अधिकार प्राप्त समूहों को पुन: गठित किया गया है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी. सबसे पहले ये समूह आपदा प्रबंधन कानून के तहत 29 मार्च को बनाए गए थे. कुछ सदस्यों के सेवानिवृत्त होने, कहीं और नियुक्त होने या तबादला होने के कारण इन समूहों का पुन: गठन किया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने अधिकार प्राप्त समूहों के पुनर्गठन का आदेश शुक्रवार को जारी किया.

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से संबंधित गतिविधियों की योजना और उनका कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत अधिकार प्राप्त समूहों का पुनर्गठन किया गया. ” आदेश के अनुसार, उनके नियम एवं शर्ते पहले की तरह होंगी.

गौरतलब है कि देश में कोरोना के संकट को देखते हुए सरकार लॉकडाउन बढ़ाकर और 2 सप्ताह तक कर दिया है. अभी देश में कोरोना मरीजों की संख्या 37 हजार के पार चला गया है. जबकि इससे ठीक होने वालों की संख्या 9951है. कोरना से बचाव के लिए सरकार ने अरोग्य सेतु एप को लागू किया था ताकि अगर कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति आपके संपर्क में आता है तो इसकी सूचना आपको पहले मिल जाये. साथ ही साथ कई फर्जी खबरों से भी सरकार बचने का आह्वान कर रही है. इसके लिए कई बार तो प्रशासन खुद ही कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >