गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय कर्णाटक दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, करेंगे रोड शो

गृहमंत्री अमित शाह आज से अपने दो दिवसीय कर्णाटक दौरे पर हैं. कर्णाटक पहुंच कर वे कई तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं. 28 जनवरी को कर्णाटक के हुबली में वे एक रोड शो में भी हिस्सा लेने वाले हैं.

Amit Shah Hubli Visit: मई के महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा काफी एक्टिव हो चुकी है. विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए पार्टी आये दिन दौरे कर रही है. बता दें गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय कर्णाटक दौरे पर हैं. यहां पहुंच कर वे पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. एक ही महीने के अंदर यह अमित शाह का दूसरा कर्णाटक दौरा है. अमित शाह हुबली पहुंचने के बाद कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वहीं 28 तारीख को पार्टी द्वारा आयोजित एक रोड शो में भी उनकी भागीदारी होगी.

एक महीने के भीतर यह दूसरा दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह 28 जनवरी को कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ और बेलागवी में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही पार्टी द्वारा आयोजित एक रोड शो में भाग लेंगे. शाह का एक महीने के भीतर यह राज्य का दूसरा दौरा है. वह कित्तूर-कर्नाटक (मुंबई-कर्नाटक) क्षेत्र की यात्रा करेंगे. माना जाता है कि भाजपा इस क्षेत्र में मजबूत है.

150 सीट जीतना लक्ष्य

भाजपा की कर्नाटक यूनिट को उम्मीद है कि इस दौरे और आने वाले दिनों में वरिष्ठ नेताओं के ऐसे और दौरों से पार्टी को अपना कैडर आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी. प्रदेश में मई में विधानसभा चुनाव होना है और पार्टी का ‘‘मिशन’’ कुल 224 सीट में से कम से कम 150 सीट जीतना है.

महेश तेंगिंकाई ने कही यह बात

पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश तेंगिंकाई ने बताया कि अमित शाह आज हुबली आएंगे और कल सुबह दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि पहला कार्यक्रम बीवीबी कॉलेज की 75वीं वर्षगांठ और एक इनडोर स्टेडियम के उद्घाटन का होगा तथा इसके बाद वह धारवाड़ में फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की नींव रखेंगे. उन्होंने कहा कि इसके बाद शाह कुंडागोल में भाजपा के ‘विजय संकल्प अभियान’ में शामिल होंगे.

विजय संकल्प अभियान की शुरुआत

तेंगिंकाई ने कहा- वह कुंडागोल में करीब 300 साल पुराने शंबुलिंगेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके बाद वह कुंडागोल के वार्ड नंबर 7 और मतदान केंद्र संख्या 50 जाएंगे और वहां विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे. वह वहां बसवन्ना देवरा मठ भी जाएंगे. पार्टी के अनुसार, शाह धारवाड़ ग्रामीण क्षेत्र के तहत आने वाले कुंडागोल विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में भाग लेंगे. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >