Holi 2021 LIVE : देशभर में होली की धूम, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, गाज़ीपुर बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान मना रहे हैं होली

Breaking News/Holi 2021 : कोरोना के बढते मामलों (Coronacase In India) के बीच आज पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है. होली पर सख्ती नजर आ रही है. महाराष्ट्र, यूपी सहित कई राज्यों में गाइडलाइंस जारी की गई है. इधर भारत ने इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को सात रन से हरा कर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की. बंगाल चुनाव (West Bengal Elections 2021 Updates) को लेकर सरगर्मी तेज है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
8:36 PM. 29 Mar 21 3:06 PM. 29 Mar

तेलंगाना: हैदराबाद में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया

तेलंगाना में त्यौहार के मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाया.

7:43 PM. 29 Mar 21 2:13 PM. 29 Mar

सोपोर क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम दो लोग घायल हो गये.

7:43 PM. 29 Mar 21 2:13 PM. 29 Mar

मंगलवार को पुडुचेरी में रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुडुचेरी में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रति समर्थन जुटाने के लिये मंगलवार को यहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. सूत्रों ने बताया कि मोदी की 25 फरवरी के बाद एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में पुडुचेरी में दूसरी रैली होगी .

7:43 PM. 29 Mar 21 2:13 PM. 29 Mar

5 नक्सली मारे गए

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें 5 नक्सली मारे गए.

7:43 PM. 29 Mar 21 2:13 PM. 29 Mar

मुंबई इंडियन्स की टीम से जुड़े हार्दिक, क्रुणाल और सूर्यकुमार

भारतीय आलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई क्रुणाल और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले सोमवार को यहां मुंबई इंडियन्स की टीम से जुड़ गये. ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में शामिल थे.

7:43 PM. 29 Mar 21 2:13 PM. 29 Mar

केजरीवाल ने होली पर लोगों को बधाई दी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को होली के मौके पर बधाई देते हुए कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को बचाने की अपील भी की है. केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया,सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये त्योहार आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए.” उन्होंने कहा, कोरोना वायरस से बचकर रहें और अपना एवं परिवार का ख्याल रखें.”

मुख्य बातें

Breaking News/Holi 2021 : कोरोना के बढते मामलों (Coronacase In India) के बीच आज पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है. होली पर सख्ती नजर आ रही है. महाराष्ट्र, यूपी सहित कई राज्यों में गाइडलाइंस जारी की गई है. इधर भारत ने इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को सात रन से हरा कर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की. बंगाल चुनाव (West Bengal Elections 2021 Updates) को लेकर सरगर्मी तेज है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >