Watch Video : कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पाकिस्तानी एजेंट, मेरे पास सबूत, बोले हिमंत बिस्वा सरमा

Watch Video : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को पाकिस्तानी एजेंट बताया है. देखें वीडियो में सरमा ने आखिर कहा क्या?

Watch Video : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि  गोगोई “पाकिस्तानी एजेंट” हैं. सरमा ने आरोप लगाया कि गोगोई को विदेशी ताकतों ने भारत में भेजा है और उनके पास इसके सबूत मौजूद हैं. सीएम सरमा ने कहा, “अगर उनमें हिम्मत है तो मानहानि का केस करें, मैं साबित कर दूंगा कि वे 100 फीसदी पाकिस्तानी एजेंट हैं.” उन्होंने आगे कहा कि वे यह बात मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी से कह रहे हैं. सरमा ने यह भी कहा कि जुबीन गर्ग को न्याय दिलाने के बाद वे इस बात को सबूतों के साथ साबित करेंगे. मुख्यमंत्री का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी, गोगोई के उनकी ब्रिटिश पत्नी के माध्यम से पाकिस्तानी संबंधों का आरोप लगाते रहे हैं, जिसका कांग्रेस नेता ने खंडन किया है. गोगोई ने पहले दावा किया था कि मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोप ‘‘सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म’’ की तरह हैं, जो फ्लॉप होने वाली है क्योंकि असम के लोग सब कुछ समझते हैं.

यह भी पढ़ें : BJP vs Congress : अमर सोनार बांगला पर असम में बवाल, बीजेपी बोली– वोट बैंक को लुभाना चाहती है कांग्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >