Cloudburst in Himachal Pradesh: बादल फटने से मची तबाही, पावर प्रोजेक्ट का डैम टूटा

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद तबाही मच गई है. इसमें 1 के मौत और 35 लोगों के लापता होने की खबर है.

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना हुई. सबसे ज्यादा तबाही राजधानी शिमला और कुल्लू में मचने की खबर है. इसके बाद से 35 लोग लापता हैं. एक के मौत की खबर आ रही है. राहत बचाव के लिए टीम पहुंच चुकीं हैं. मौसम विभाग ने कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की संभावना व्यक्त की थी. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है.

करीब 35 लोग लापता

मंडी, कुल्लू और रामपुर में बादल फटने की खबर है. सूबे के राज्यपाल ने कहा कि इस घटना के बाद करीब 35 लोग लापता है. कुल्लू के मणिकर्ण में इमारत ढहने की खबर है. एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकीं हैं. भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसका वीडियो सामने आया है.

रामपुर के समेज खड्ड में बादल फटने के बाद समेज गांव में तबाही का मंजर दिखा. यहां कई घर बह गए. पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से मलाणा में पावर प्रोजेक्ट 1 का डैम टूटने की खबर है.

कैसा रहेगा आज का मौसम

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गुरुवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. विभाग ने शुक्रवार से राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के लिए बुधवार को ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया.

Read Also : Delhi-NCR Heavy Rainfall: दिल्ली में एक घंटे में 100 MM से अधिक बारिश, मकान गिरे, गाड़ियां दबीं, कई के घायल होने की खबर

हिमाचल प्रदेश में कब तक होगी भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर छह अगस्त तक जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. हाल ही में हुई बारिश के कारण 48 सड़कें बंद हो गई हैं और बिजली सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >