Kal ka Mausam : 6 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन नहीं मिलेगी राहत

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 7 सितंबर तक पूरे गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 6 सितंबर को गुजरात के कई इलाकों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 और 7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है. आइए जानें अन्य राज्यों का मौसम हाल.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग ने एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव के चलते आगामी दिनों में राजस्थान के दक्षिणी भागों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को तीव्र होकर ‘वेल मार्क लो’ (डब्ल्यूएमएल) में तब्दील हो गया है. वर्तमान में मध्य प्रदेश व आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है. इसके आगामी 48 घंटे में आगे बढ़ने तथा और तीव्र होकर सात सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राजस्थान व उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित होने की पूरी संभावना है.

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि इसके असर से राजस्थान के उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन-चार दिन भारी, अतिभारी बारिश होने की पूरी संभावना है. इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. वहीं भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी तीन-चार दिन मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है.

पंजाब और हरियाणा के अलावा यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड में 6 से 8 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. पंजाब में 10 सितंबर को, जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 और 8 से 10 सितंबर तक बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में 6 और 7 सितंबर को कई जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें : Delhi Flood Video : डूबती दिल्ली! वीडियो देखकर डर जाएंगे आप भी

मध्य प्रदेश के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम मध्य प्रदेश में 6 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6 और 7 सितंबर को बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 10 सितंबर तक और बिहार में 8 से 10 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 और 7 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 6 से 10 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है. अगले 7 दिनों में इस पूरे क्षेत्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >