उत्तर भारत में बारिश से चारों ओर पानी का तांडव, लोग बेहाल, नीदरलैंड का माॅडल अपनाने की जरूरत, जानें खासियत...

यह स्थिति सिर्फ दिल्ली, हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की ही नहीं है, बल्कि मानसून के दौरान भारी बारिश से देश के कई राज्य मसलन बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, बंगाल महाराष्ट्र सहित दक्षिणी हिस्से के भी कई राज्य प्रभावित होते हैं.

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है. भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक वीडियो मैसेज जारी कर आम लोगों से घर में रहने का आग्रह किया है. उन्होंने लोगों से कहा है कि बेहतर होगा कि आप लोग अगले 24 घंटे तक अपने-अपने घरों में ही रहें.

बारिश ने तोड़ा 50 साल का रिकाॅर्ड

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस मानसून बारिश ने पिछले 50 वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है. अगले 24 घंटे में भी भारी बारिश की आशंका है इसलिए प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आम लोगों से यह अपील की है. ज्ञात हो कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई और भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं जिसकी वजह से अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 लोगों की मौत हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में यमुना उफान पर है जिसकी वजह से दिल्ली सरकार ने आपात बैठक बुलायी है.


हर साल बाढ़ की वजह से जाती है सैकड़ों जान

यह स्थिति सिर्फ दिल्ली, हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की ही नहीं है, बल्कि मानसून के दौरान भारी बारिश से देश के कई राज्य मसलन बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, बंगाल महाराष्ट्र सहित देश के दक्षिणी हिस्से के भी कई राज्य प्रभावित होते हैं. सैकड़ों लोगों की जान जाती है और लाखों की संपत्ति बर्बाद होती है. इस बात की जानकारी सरकारों को भी है, बावजूद इसके अबतक देश में कोई एेसा मैकनिज्म डेवलप नहीं हुआ है जिससे बारिश और उससे उत्पन्न समस्याओं से निपटा जा सके.

नीदरलैंड के फ्लड-डिफेंस सिस्टम से सीख लेने की जरूरत

गौर करने वाली बात यह है कि विश्व में कई देश ऐसे हैं जो बाढ़ की त्रासदी सहन करने के बाद उससे उबरे हैं और उसपर लगाम कसा है. ऐसा ही एक देश है नीदरलैंड, जिससे भारत को सीख लेने की जरूरत है. नीदरलैंड एक ऐसा देश है जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित था, लेकिन उसने अपने काबिल इंजीनियरों की मदद से ऐसे उपाय किये जिसके दम पर वे अब पानी से घबराते नहीं उसका इस्तेमाल करते हैं. नीदरलैंड में 1953 में भारी बारिश से 600 स्क्वायर मील का हिस्सा पानी में डूब गया, जिससे भयंकर तबाही हुई. दो हजार की जान गयी और लाखों की संपत्ति का नाश हुआ. वजह था नीदरलैंड के 25 फीसदी हिस्से का समुद्र तल से नीचे रहना, जिसपर उनकी 20 प्रतिशत आबादी बसती है. 1953 से इस देश में फ्लड-डिफेंस सिस्टम पर काम होना शुरू हुआ और आज इनकी तकनीक विश्व में एक उदाहरण है. नीदरलैंड ने समुद्र के किनारे तटबंध बनाये हैं जो बाढ़ को रोकने का काम करते हैं.

अमरनाथ यात्रा को रोका गया

भारी बारिश की वजह से कांवर यात्रा को रोका गया है साथ ही अमरनाथ यात्रा भी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. रामबन में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है जिसके कारण यात्रा रूकी हुई है और छह हजार से अधिक लोग फंसे हुए हैं. प्रशासन इन्हें जरूरी सुविधा मुहैया करा रहा है.

दिल्ली में आपात बैठक

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि लगातार बारिश के मद्देनजर सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे. वहीं आज केजरीवाल ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है. उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होने की खबर है. वहीं आईएमडी का कहना है कि जुलाई के पहले आठ दिनों में भारत के कई हिस्सों में हुई भरपूर बारिश ने पूरे देश में बारिश की कमी को पूरा कर दिया है. मानसून के मौसम में कुल वर्षा 243.2 मिमी तक पहुंच गई है, जो सामान्य 239.1 मिमी से दो प्रतिशत अधिक है. हालांकि, बारिश विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >