Heavy Rain Alert : अगले सात दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया रेड अलर्ट

Heavy Rain Alert : मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसका आसर उत्तरी ओडिशा, गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड में नजर आ सकता है.

Heavy Rain Alert : रविवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने बताया कि इस बार देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 9 दिन पहले पहुंच गया है जिसका असर नजर आ रहा है. आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. इसके लिए अलग-अलग इलाकों में रेड और यलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. मानसून के असर से अगले सात दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश की संभावना है. सोमवार को झारखंड के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है.

हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश

हरियाणा और पंजाब में, चंडीगढ़ सहित कई इलाकों में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश होगी. मौसम विभाग की ओर से यह अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में 1 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे अलर्ट जारी किया गया है.

ओडिशा में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र और इससे सटे पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के तटों पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. यह सिस्टम उत्तरी ओडिशा, गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड को प्रभावित करेगा. इसके प्रभाव से उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. भुवनेश्वर स्थित मौसम केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि सोमवार से मंगलवार के बीच ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है. चूंकि मानसून राज्य में सक्रिय है, इसलिए 30 जून से 4 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश बारिश देखने को मिल सकती है. गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है. यहां का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड में होगी भारी बारिश

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर आज भी जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने देहरादून सहित नौ जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के नाम हैं–उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर. इन इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान अत्यधिक बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को सिरमौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 1 से 4 जुलाई तक येलो अलर्ट रहेगा. सोलन, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के कुछ हिस्सों में बाढ़ की आशंका भी जताई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >