वायु प्रदूषण से त्रस्त दिल्ली के बाद हरियाणा सरकार ने भी किया स्कूलों को बंद, कार्यालयों में वर्क फ्राॅम होम

हरियाणा सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि स्कूलों के अलावा 17 नवंबर तक सभी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. सरकारी और निजी कार्यालयों में काम करने वालों को वर्क फ्राॅम करने का आदेश दिया गया है.

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण की बदतर स्थिति के बाद दिल्ली सरकार के बाद हरियाणा सरकार ने भी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है. हरियाणा सरकार ने आज घोषणा की कि सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 नवंबर तक बंद रहेंगे.

हरियाणा सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि स्कूलों के अलावा 17 नवंबर तक सभी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. सरकारी और निजी कार्यालयों में काम करने वालों को वर्क फ्राॅम करने का आदेश दिया गया है.

हरियाणा सरकार का कहना है कि स्कूलों को बंद करने, निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध, सरकारी और निजी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम मोड अपनाने की सलाह दिल्ली के आसपास के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में लागू होगी.

Also Read: NCRB : बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध में 400% वृद्धि, कुल 842 मामले दर्ज, 87 % सेक्सुअल एक्ट से जुड़े…

गौरतलब है कि दिवाली के बाद से दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बहुत बिगड़ गयी है. बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया है और सरकारी कार्यालयों को वर्क फ्राॅम होम करने की सलाह दी गयी है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >