Haryana Election: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस का फॉर्मूला, न काम करो और न करने दो

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलवल में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

Haryana Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हरियाणा का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि केंद्र में जो भी सरकार होती है, हरियाणा में भी वही सरकार बनती है। आपने तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाई और अब आप लोगों ने यहां हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला किया है.

पीएम मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी बड़ी संख्या में हमें अपना आशीर्वाद देने के लिए यहां आए हैं. आज की यह सभा हरियाणा चुनाव के परिणाम को दर्शाती है. हम आपके आशीर्वाद और समर्थन के लिए आभारी हैं. हरियाणा में चुनाव प्रचार चल रहा है. लेकिन आज जम्मू-कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. वहां बहुत बड़ी संख्या में लोग लोकतंत्र के उत्सव में भाग ले रहे हैं. मैं जम्मू-कश्मीर के सभी मतदाताओं से अपना वोट डालने का आग्रह करना चाहता हूं.

कांग्रेस का फॉर्मूला है- न काम करो और न ही दूसरों को काम करने दो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस का फॉर्मूला है- न काम करो और न ही दूसरों को काम करने दो. कांग्रेस की राजनीति झूठे वादों तक सीमित है, जबकि भाजपा की राजनीति कड़ी मेहनत और परिणाम दिखाने पर केंद्रित है. कांग्रेस कभी कड़ी मेहनत नहीं करती. कांग्रेस ने सोचा था कि 10 साल बीत गए हैं और हरियाणा की जनता उन्हें थाली में परोस कर सत्ता देगी. कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भी यही गलतफहमी थी. पर मध्य प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को दिन में तारा दिखा दिया.

कांग्रेस ने देश के लिए महत्वपूर्ण हर मुद्दे को उलझाए रखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, कांग्रेस ने देश के लिए महत्वपूर्ण हर मुद्दे को उलझाए रखा. कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया. कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में संविधान को पूरी तरह लागू नहीं होने दिया. उन्होंने हमारी बहनों को संसद और विधानसभा में आरक्षण से वंचित रखा. कांग्रेस ने हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की समस्या में उलझाए रखा. कांग्रेस ने देश और देश के नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपनी सारी ऊर्जा अपने परिवार को स्थापित करने में लगा दी.

5 तारीख को हरियाणा तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचेगा

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, 5 तारीख को पीएम मोदी द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म किया गया और उसी 5 तारीख को राम मंदिर का शिलान्यास किया गया. अब एक बार फिर 5 तारीख आने वाली है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस 5 तारीख को हरियाणा तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचेगा. मैं एक बार फिर आपका हरियाणा की धरती पर स्वागत करता हूं, पूरे हरियाणा की तरफ से आपका अभिनंदन करता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >