हरित हाइड्रोजन नीति को सरकार ने दी मंजूरी, पर्यावरणविदों ने कहा- सरकार की दृढ़ इच्छा से ही होगा जलवायु संरक्षण

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को कैबिनेट की मंजूरी के बाद केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि देश को हाइड्रोजन उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए उनका मंत्रालय जल्दी ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा.

केंद्र सरकार ने 19,744 करोड़ रुपये के व्यय के साथ राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वालों में खुशी की लहर है. पर्यावरणविद्‌ केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं. हाइड्रोजन नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद प्रभात खबर ने कुछ पर्यावरणविदों से बातचीत की.

कार्बन उत्सर्जन को कम करना लक्ष्य

देश की प्रसिद्ध पर्यावरणविद्‌ सीमा जावेद ने कहा कि भारत की हाइड्रोजन नीति आखिरकार सामने आ गयी है. इसमें हाइड्रोजन उत्‍पादन को बढ़ाने के लिए ढाई बिलियन डॉलर की व्‍यवस्‍था की गयी है. इस बहुप्रतीक्षित नीति का उद्देश्य ऊर्जा, उद्योग एवं परिवहन क्षेत्रों में कार्बन के उत्सर्जन को कम करना है. इस नीति में कई बातों का स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया है. अन्‍य बातों के साथ-साथ इस नीति में यह स्पष्ट किया गया है कि तेल शोधन इकाइयों को वर्ष 2035 तक अपने यहां इस्‍तेमाल किये जाने वाले ईंधन के एक तिहाई हिस्‍से को ग्रीन हाइड्रोजन से बदलना होगा.

2026 तक 26 गीगावाट इलेक्ट्रोलाइजर क्षमता

सीमा जावेद ने कहा कि इस साल तक उर्वरक उत्‍पादन का कार्य 70 प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन से करना होगा और नगरीय गैस वितरण ग्रिड को 15 प्रतिशत गैस को ग्रीन हाइड्रोजन से बदलना होगा. भारत वर्ष 2026 तक दुनिया में उत्‍पादित होने वाली कुल 26 गीगावाट इलेक्ट्रोलाइजर क्षमता में से इस वर्ष 8 गीगावट की इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण क्षमता का वादा करने की दिशा में भी आगे बढ़ा है. भारत का यह कदम वैश्विक स्‍तर पर जलवायु भू-राजनीतिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए बढ़े कदम के रूप में दर्ज किया जायेगा.

हाइड्रोजन नीति सकारात्मक पहल

वहीं लखनऊ के रहने वाले पर्यावरणविद्‌ निशांत सक्सेना का कहना है कि कैबिनेट द्वारा हाइड्रोजन नीति को मंजूरी देना बहुत ही सकारात्मक पहल है. सरकार अगर इसी तरह दृढ़ निश्चय के साथ काम करेगी तो एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आयेगा. केंद्र में अभी एक स्टेबल गर्वमेंट है, जो अपने निर्णय मजबूती के साथ ले रही है. मोदी सरकर ने सोलर एनर्जी को लेकर भी अच्छी योजना बनायी है और उसपर पूरे देश में काम हो रहा है. निश्चित तौर पर हाइड्रोजन नीति को पूरी तरह लागू करने में चुनौतियां हैं, मसलन इसकी कीमत बहुत अधिक है जो आम लोगों के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभर सकती है.

देर आये, दुरुस्त आये

भारत एक ऐसा देश है जहां कीमत मायने रखती है, बावजूद इसके कहना ना होगा कि भारत एक बड़ी आबादी का देश है और यहां ऐसी समस्याओं का निराकरण हो जाता है. इसके अलावा स्टोरेज की समस्या भी सामने आ सकती है, लेकिन अभी यह देखना होगा कि सरकार जो नीति लेकर आयेगी उसमें किन-किन बातों का ख्याल रखा गया है. फिलहाल यह कहा जा सकता है कि हाइड्रोजन नीति को कैबिनेट की मंजूरी, पर्यावरण के लिहाज से बड़ा कदम है और सरकार के लिए यह कहा जा सकता है कि देर आये दुरुस्त आये. मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि 2070 तक हमने नेट जीरो उत्सर्जन का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे हम पहले भी पूरा कर सकते हैं क्योंकि कार्बन उत्सर्जन से होने वाले नुकसान को सरकार समझ चुकी है. भारत कार्बन उत्सर्जन के मामले में विश्व के अग्रणी देशों में भारत शुमार है, ऐसे में हरित हाइड्रोजन नीति एक प्रशंसनीय कदम है.

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को कैबिनेट की मंजूरी

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को कैबिनेट की मंजूरी के बाद केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि देश को हाइड्रोजन उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए उनका मंत्रालय जल्दी ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा. इस मिशन के जरिये अगले पांच साल में सालाना 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन के लक्ष्य के साथ हाइड्रोजन से जुड़े क्षेत्रों में आठ लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि मिशन के तहत उपलब्ध कराये गये प्रोत्साहनों का मकसद हरित हाइड्रोजन की लागत में कमी लाना है, ताकि यह आम लोगों को सहज उपलब्ध हो.

पीएलआई के जरिये होगा इलेक्ट्रोलाइजर का विनिर्माण

आरके सिंह ने कहा- हमने निर्णय किया है कि इलेक्ट्रोलाइजर का विनिर्माण भारत में हो सकता है, इसीलिए हमने इसके घरेलू स्तर पर विनिर्माण को लेकर उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना पर काम किया है. इसके अंतर्गत 15,000 मेगावाट क्षमता का विनिर्माण आएगा. लेकिन हमें, उम्मीद है कि क्षेत्र में 2030 तक करीब 60,000 मेगावाट की क्षमता स्थापित होगी और यह पूरी दुनिया में सर्वाधिक होगी.

इलेक्ट्रोलाइजर क्या है?

इलेक्ट्रोलाइजर का उपयोग हाइड्रोजन उत्पादन में किया जाता है. इसका उत्पादन इलेक्ट्रोलाइसिस प्रक्रिया के जरिये पानी को ऑक्सीजन और हाइड्रोजन में विभाजित कर किया जाता है. यह हाइड्रोजन बिना किसी प्रदूषण के उत्पादित होता है क्योंकि इसमें परंपरागत स्त्रोत से बनी बिजली नहीं, रिन्यूबल एनर्जी का प्रयोग होता है.

Also Read: Just Transition News : शून्य उत्सर्जन के लिए झारखंड को बनानी होगी भविष्य को ध्यान में रखकर नीति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >