US कोर्ट के फैसले पर बोले गौतम अडाणी- न्याय पर हमारा भरोसा कभी नहीं डिगा

गौतम अडानी के खिलाफ ब्रुकलिन की एक अदालत में चल रहे मामले को खारिज कर दिया. अडानी ने कहा कि उन्हें कानून पर हमेशा विश्वास रहा है.

US court dismisses Gautam Adani's case: भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिली है. अमेरिकी न्याय विभाग के मामला वापस लेने के फैसले के बाद ब्रुकलिन की एक अदालत ने अडाणी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को खारिज कर दिया.

वकीलों ने स्वीकार की मामले को वापस लेने वाली याचिका

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी जिला न्यायाधीश निकोलस गराउफिस ने अमेरिकी सरकारी वकीलों की मामले को वापस लेने की याचिका स्वीकार कर ली, जिसके बाद मामला खारिज कर दिया गया. दालत ने पहले यह भी स्पष्ट किया था कि आरोप हटाने के बदले किसी तरह का कोई समझौता नहीं हुआ है. अडाणी ने भी शपथपत्र में कहा कि उन्हें ऐसे किसी समझौते की जानकारी नहीं है.

हमेशा कानून पर विश्वास रहा: गौतम अडाणी

फैसले के बाद गौतम अडाणी ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया और कानून के शासन में उनका विश्वास हमेशा बना रहा. उन्होंने इस दौरान उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर और न्याय व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखा.

अडाणी समूह से जुड़े कुछ निवेशकों पर उठे थे सवाल

2024 में अमेरिकी अधिकारियों ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े कुछ कारोबारी सौदों और निवेशकों को दी गई जानकारी को लेकर मामला दर्ज किया था. अडाणी समूह ने शुरू से ही इन आरोपों को गलत बताया था.

ये भी पढ़ें: पीएलए का आदेश! चीन में बंद हुए ड्रोन शो, बढ़ी लो-एल्टीट्यूड उड़ानों की निगरानी, अचानक क्यों लगी रोक?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी न्याय विभाग ने अदालत को बताया कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएगा, क्योंकि यह उसकी मौजूदा प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं है. इसके बाद अदालत ने मामला खारिज कर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >