Ganesh Visarjan 2025 : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दौड़ी करंट, एक की मौत

Ganesh Visarjan 2025: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना मुंबई में हुई.

Ganesh Visarjan 2025: मुंबई में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी की ओर से यह जानकारी  दी गई है. जानकारी के अनुसार, मुंबई के साकीनाका इलाके में खैरानी रोड स्थित एस.जे. स्टूडियो के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ. यहां हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत नाजुक है और उनका इलाज जारी है.

विसर्जन के दौरान पालघर में तीन लोग बहे

महाराष्ट्र भर में रविवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है, मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर सुबह बारिश के बीच हजारों श्रद्धालु लालबागचा राजा समेत अन्य गणेश प्रतिमाओं को विदाई देने के लिए एकत्रित हुए. महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर बप्पा को विदाई देने के दौरान कुछ जगहों से हादसों की भी खबर आई. साकीनाका इलाके में खैरानी रोड पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए. वहीं पालघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोग बह गए थे हालांकि उन्हें बचा लिया गया.

यह भी पढ़ें : Watch Video : गणपति के आगे अनंत अंबानी, भगवान गणेश के जयकारों से गूंजा मुंबई

अधिकारियों ने बताया कि लालबागचा राजा सहित प्रमुख सार्वजनिक गणेश मंडलों की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाए जाने की शोभायात्राएं अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार को शुरू हुईं और रात भर जारी रहीं. ये प्रतिमाएं रविवार तड़के समुद्र तट पर पहुंची जिसके बाद विसर्जन संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ हुई. लालबागचा राजा सहित सार्वजनिक मंडलों की कम से कम आधा दर्जन गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन गिरगांव चौपाटी पर किया जा रहा है और इसके पूरा होने में कुछ समय लगने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >