Jaishankar Visit Pakistan: विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पाकिस्तान, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा

Jaishankar Visit Pakistan: विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस महीने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल इसकी जानकारी दी है.

Jaishankar Visit Pakistan: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जल्द ही पाकिस्तान जाएंगे. 15 से 16 अक्टूबर को वो पाकिस्तान की यात्रा करने वाले हैं. बता दें, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है. इसी में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री पाकिस्तान जाने वाले हैं. एससीओ की बैठक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी, जहां एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर फिलहाल श्रीलंका का यात्रा पर हैं. जहां उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से मुलाकात की है.

पाकिस्तान की ओर से मिला था निमंत्रण
एससीओ की बैठक के लिए पाकिस्तान की ओर से भारत को निमंत्रण दिया गया है. बता दें, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने बताया कि SCO की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सभी सदस्य देशों को निमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है. 15 से 16 अक्टूबर को होने वाली बैठक के लिए भारत के पास भी निमंत्रण आया है. भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

कई दौर की होगी बातचीत
पाकिस्तान में होने वाले एससीओ की बैठक में कई दौर की बातचीत होगी. समिट से पहले मंत्रिस्तरीय बैठक होगी. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी. सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग समेत कई और मुद्दों पर बातचीत होगी. बता दें, एससीओ में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान बतौर सदस्य शामिल हैं.

Also Read: Iran vs Israel: खामेनेई ने की इजराइल के खिलाफ मुस्लिमों से एकजुट होने की अपील, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >